{"_id":"3-49445","slug":"Agra-49445-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी डाक्टर के कमरे से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी डाक्टर के कमरे से लाखों की चोरी
Agra
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। होटल डीलक्स प्लाजा में विदेशी डाक्टर के कमरे से 1.70 लाख की विदेशी करेंसी और एक कैमरा चोरी हो गया। घटना मंगलवार सुबह की है, जब वह कमरे में सो रहा था। होटल प्रबंधन ने 1.10 लाख रुपये देकर मामला रफा-दफा कर दिया।
शहर में 23 नवंबर से सीबीआर वर्ल्ड कांग्र्रेस चल रही है। इसमें मिस्र के डाक्टर अल शाह भी भाग लेने आए हैं। वह होटल डीलक्स के कमरा संख्या 405 में रुके हैं। उनके अलावा 37 और डाक्टर इस होटल में ठहरे हुए हैं। सोमवार रात वह सेमिनार से आकर सो गए। सुबह 7.10 मिनट पर उनको आहट सुनाई दी। उनको एक युवक कमरे में दिखा। जब तक वह चश्मा लगाते, युवक वहां से फरार हो गया। उन्होेंने मेज पर देखा तो कैमरा गायब था। पर्स में से भी 2500 डालर और पांच सौ यूरो चोरी हो गए थे। उन्होंने इसकी शिकायत होटल प्रबंधन से की। चोरी की सूचना थाना ताजगंज और पर्यटन थाने को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फील्ड यूनिट को भी बुला लिया। पुलिस को होटल के कमरे से एक चप्पल भी मिली, जो चोर की थी। दूतावास तक मामला पहुंचने पर होटल प्रबंधन के होश उड़ गए। उन्होंने 1.10 लाख रुपये में समझौता कर लिया। इसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को कैमरा और रुपये मिलने की बात लिखकर दी। होटल के प्रबंधक फौजदार शाह का कहना था कि चोरी हुई थी। मामला विदेशी पर्यटक से जुड़ा था, इसलिए समझौता हो गया। एसओ पर्यटन का कहना है कि डॉक्टर ने सामान मिलने की बात लिखकर दे दी है। मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है, जांच की जा रही है।