{"_id":"3-48767","slug":"Agra-48767-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेराव का पूर्वाभ्यास जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घेराव का पूर्वाभ्यास जारी
Agra
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। 11 नवंबर को टेढ़ी बगिया में बाल स्वयंसेवकों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरम चल रहा है। जन संघर्ष समिति के बैनर तले 20 नवंबर को प्रस्तावित कलेक्ट्रेट घेरने का पूर्वाभ्यास जारी है। शनिवार को भी हिंदू संगठन और भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन किए और प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे।
कलेक्ट्रेट घेरने के पहले हिंदूवादी संगठन और भाजपा के लगातार प्रदर्शन के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि यदि बाल स्वयं सेवकों पर लाठीचार्ज करने वाले सीओ और एसओ को निलंबित नहीं किया गया तो 20 नवंबर को बड़ा विरोध प्रर्दशन झेलने को प्रशासन तैयार रहे। इसी क्रम में शनिवार को घटिया तिराहे पर पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। उन्होंने कहा कि जब तक दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित नहीं किया जाता विरोध जारी रहेगा। प्रदर्शन में पार्षद शांति माहौर, योगी सिद्धनाथ, शिव कुमार राजौरा, अश्वनी शर्मा, मनोज बघेल, संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
लाठीचार्ज के विरोध में आगरा ग्रामीण विधान सभा की ओर से तहसील सदर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें मोहन सिंह चाहर, ओम प्रकाश चलनीवाले, हेमा परिहार, अशोक लवानियां, जितेंद्र वर्मा, प्रीतम सिंह लोधी आदि मौजूद रहे। भारतीय मजदूर संघ ने जिलाधिकारी कोे ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, इंद्रा जैन, पंकज सक्सेना आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की ओर से प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में भी सीओ और एसओ के निलंबन की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में ब्रज प्रांत संगठन मंत्री वीके अग्रवाल, ब्रिजेंद्र कुमार अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल आदि शामिल रहे। हिंदू जागरण मंच ने एडीएस सिटी को ज्ञापन सौंपकर अपना आक्रोश जताया। ज्ञापन देने वालों में महानगर अध्यक्ष अविनाश राणा, महामंत्री धर्मेंद्र गोला, जिलाध्यक्ष मुकेश चौधरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बाक्स
आज होगी योजना बैठक
आगरा। 20 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर तैयारियां जारी हैं। बैठकों का दौर शुरू हो गया। 20 तक प्रतिदिन प्रदर्शन होंगे। रविवार को सुभाष पार्क स्थित शिशु मंदिर में योजना बैठक आहूत की गई है, जिसमें जन संघर्ष समिति, भाजपा, हिंदू संगठन आदि के पदाधिकारी शामिल होंगे।