फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ताजमहल पर पुलिस के डर ने ली बालक की जान

ताजमहल पर पुलिस के डर ने ली बालक की जान

Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी देखकर पेड़ पर चढ़ गया
पैर फिसलने से रेलिंग पर गिरकर मौत

आगरा। ताजमहल पर कार नंबर पांच ने सोमवार दोपहर एक मासूम की जान ले ली। वह अपने दोस्तों के साथ पश्चिम गेट के समीप ऊंट गाड़ी स्टैंड के पास खड़ा था। कार के आने की जानकारी मिलते ही वह डर से पेड़ पर चढ़ने लगा। उसी दौरान पैर फिसला और लोहे की रेलिंग पर गिर गया। उसकी मौत हो गई।
ताजगंज थाना स्थित तुलसी चबूतरा निवासी विमल (12) पुत्र सुरेश कक्षा सात का छात्र था। ईद की छुट्टी होने के कारण सोमवार की दोपहर वह दोस्तों के साथ ताजमहल पर गया था। उसके साथ छोटा भाई श्यामवीर भी था। श्यामवीर का कहना है कि उनके दोस्त ताजमहल पर हॉकर का कार्य भी करते हैं। वह नीम का टीला, ऊंट स्टैंड के समीप खेल रहे थे। उसी दौरान उनके साथियों ने शोर मचा दिया कि पर्यटन पुलिस की कार नंबर पांच आ रही है, भागो। इस पर वह सभी जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। भाई विमल बचने को पास ही स्थित पेड़ पर चढ़ने लगा। इसी दौरान पैर फिसल जाने से वह नीचे लगी रेलिंग पर जा गिरा और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर कुछ देर में ही मृतक के परिजन आ गए।
विज्ञापन


बच्चों में दंड को लेकर है दहशत
पर्यटन पुलिस की इंडिका कार संख्या पांच पर अक्सर एसओ पर्यटन थाना चलते हैं। जो ताजमहल पर अवैध रूप से सामान बेचने वाले बच्चों को हिरासत में लेकर दंड देते हैं। उसी दंड से बचने के लिए बाल हॉकर कार को देखते ही बचने को भागते हैं। सोमवार को भी यही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे का शव देख पिता हुआ बेहोश
बेटे के शव को देखकर पिता बेहोश हो गया। जबकि मां अपना आपा खो बैठी थी। बार-बार वह कह रही थी पांच नंबर गाड़ी बुलाओ, जिसने मेरे बच्चे की जान ली है। इसको लेकर उसने डेढ़ घंटे तक शव को आटो से उतारने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed