{"_id":"42710","slug":"Agra-42710-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार ढहने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार ढहने से बालक की मौत
Agra
Updated Wed, 15 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सैंया। ग्राम सरोजपुरा में विगत रात्रि दीवार ढह जाने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मृतक की बहिनें गंभीर रूप से घायल हो गईं।
मंगलवार दोपहर ग्राम सरोजपुरा निवासी चरन सिंह कुशवाह की दो पुत्री प्रियंका (10) व मनोरमा (5) व पुत्र प्रेमपाल (8) घर पर बैठे थे कि करीब 12 बजे कच्ची दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। परिणामस्वरूप प्रेमपाल (8) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बेटियां घायल हो गईं। घायलों को एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीएम खेरागढ़ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।