फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ग्रांड फिनाले के लिए आज आखिरी जंग

ग्रांड फिनाले के लिए आज आखिरी जंग

Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
Agra
Agra Updated Sun, 29 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
आगरा। सुरों का सरताज बनने के लिए ऑडिशन के आखिरी दिन शनिवार को प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। छह साल के बच्चों से लेकर 60 साल के बुजुर्ग तक इसका हिस्सा बने। जजों के पैनल ने साढ़े चार सौ प्रतिभागियों में 30 का चयन कर लिया है। इन 30 प्रतिभागियों का रविवार को सेमीफाइनल होगा। इनमें से 10 प्रतिभागी ग्रांड फिनाले में अपनी आवाज का जादू बिखरेंगे। इन्हीं में से चुना जाएगा ‘आवाज आगरा की’। एक अगस्त को होने वाले ग्रांड फिनाले में जज होंगे सारेगामापा फेम राजा हसन। वहीं मिस्टर एंड मिसेज आगरा में भी आठ जोड़ियां अगले राउंड में पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला और गायत्री डेवलपवेल द्वारा प्रस्तुत और एनआईआईएल फ्लोरेंस के साथ आयोजित मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत ‘आवाज आगरा की’ प्रतियोगिता के ऑडिशन में शनिवार को लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। भारत हमको जान से प्यारा है..., सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी..., ऐ वतन, ऐ वतन..., जैसे देशभक्ति गीतों पर प्रतिभागी अपनी आवाज का जादू बिखेरते रहे। दोपहर से लेकर शाम तक 70 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिए। पैनल में शामिल जज एयरफोर्स स्कूल की संगीत शिक्षिका रीनू चतुर्वेदी, डीवीएस खालसा इंटर कालेज के दलजीत सिंह दिलबर, आल सेंट स्कूल के लक्ष्मीनारायण आचार्य ने बताया कि चार दिन में साढ़े चार सौ प्रतिभागियों ने ऑडिशन में हिस्सा लिया। इनमें से 30 प्रतिभागियों को सेमीफाइनल राउंड के लिए चुन लिया गया है। चयनित प्रतिभागियों को फोन द्वारा सूचित कर दिया गया है। अगला राउंड रविवार को सूरसदन में दोपहर दो से शुरू होगा। इनमें 10 प्रतिभागियों को चयनित किया जाएगा। ग्रांड फिनाले में इन्हीं दस में से एक चुना जाएगा ‘आवाज आगरा की’।
विज्ञापन

एक अगस्त को होने वाले ग्रांड फिनाले में सारेगामा फेम राजा हसन जज होंगे। प्रथम स्थान पर रहने वाले विजेता को दस हजार, द्वितीय स्थान पर 5100 और तीसरे स्थान पर रहने वाले को 3100 का पुरस्कार मिलेगा। तराने आजादी के ईवेंट स्पांसर एमडी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, रोमसंस, गोविंद मसाले और गिफ्ट स्पांसर डिंपल कलेक्शन हैं। अधिक जानकारी के लिए मुनेंद्र सिंह (8057913222) से संपर्क करें। वहीं, सूरसदन ऑडिटोरियम में ही चल रहे ‘मिस्टर एंड मिसेज आगरा’ में आठ युगल अगले दौर में पहुंच गए। इन जोड़ों को कोरियोग्राफर अमित सूरी ग्रूमिंग क्लासेज देंगे। प्रतियोगिता की जज तूलिका कपूर, पूनम कटोच और रेखा कुमार हैं। कार्यक्रम में दीक्षा हाउसिंग, आगरा कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन, एलेक्स एडवरटाइजर्स, होटल द ग्रांड इंपीरियल, बिग एफएम और रावी इवेंट सहयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जजों का स्वागत किया
सूरसदन ऑडिटोरियम में ऑडिशन शुरू होने से पूर्व ईवेंट स्पांसर एमडी ग्रुप ऑफ इंटीट्यूट के चेयरमैन सुनील दीक्षित, गोविंद मसाले के प्रबंधक दीपक अग्रवाल और कार्यक्रम स्पांसर अशोक अग्रवाल ने ऑडिशन के जज का बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed