{"_id":"605782778ebc3ed38166cc2e","slug":"93-objections-have-come-to-the-provisional-reservation-list-so-far-mainpuri-news-agr485529943","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतिम आरक्षण सूची पर अब तक आईं 93 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतिम आरक्षण सूची पर अब तक आईं 93 आपत्तियां
विज्ञापन
21एमएनपी-10-विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में आरक्षण के बाद आपत्ति दर्ज कराते लोग
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की अनंतिम सूची जारी होने के बाद आपत्तियां ली जा रही हैं। जिले में अब तक आरक्षण पर 93 आपत्तियां दर्ज कराई जा चुकी है। रविवार को भी आपत्तियां लेने के लिए विकास भवन खुला रहा और पंचायत राज विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
20 मार्च को सुबह प्रशासन ने अनंतिम आरक्षण सूची जारी की थी। अब 23 मार्च तक सूची पर आपत्तियां ली जानी हैं। इसके चलते दो दिन से आपत्तियां लिए जाने का काम चल रहा है। रविवार को अवकाश के बाद भी विकास भवन खुला रहा।
रविवार शाम तक कुल 93 आपत्तियां प्राप्त हो चुकी है। इसमें सर्वाधिक आपत्तियां 91 ग्राम प्रधान पद के लिए और एक-एक आपत्ति क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आई है। अभी दो दिन और आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन
इसके बाद आपत्तियों को एकत्रित कर जिलास्तरीय समिति के पास भेजा जाएगा, जो इनका निस्तारण करेगी। विकास भवन में रविवार को लोग दिन भर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आते रहे। इस बीच वे आरक्षण में गड़बड़ी की बात कहते नजर आए।
----
विकास भवन कार्यालय रविवार को भी खुला रहा और आपत्तियां ली गईं। रविवार शाम तक कुल 93 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। 23 मार्च तक कोई भी अनंतिम आरक्षण सूची पर आपत्ति दर्ज करा सकता है।
रोहित कुमार, एडीपीआरओ