फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सरकारी जमीन पर हो रहा कब्जा, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सरकारी जमीन पर हो रहा कब्जा, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 19 May 2019 11:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
सरकारी जमीन पर हो रहा कब्जा, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन बांगर क्षेत्र के खसरा संख्या 137 के अंतर्गत तटिया स्थान के सामने देवरहा बाबा आश्रम रोड स्थित सरकारी जमीन पर भूमाफिया द्वारा किए गए अवैध कब्जे की शिकायत कर राजस्व टीम ने 12 लोगों के खिलाफ वृंदावन कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वृंदावन लेखपाल ओमप्रकाश द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 18 मई को सरकारी जमीन को चिन्हित करने गई राजस्व टीम व सर्वे टीम ने पाया कि सरकारी जमीन के कुछ भाग पर भगवान सिंह व दुर्ग सिंह तथा मोहन सिंह निवासी रंगजी नगला, महेंद्र सिंह निवासी गोपीनाथ घेरा, गोविंद शर्मा निवासी ज्ञानगुदड़ी, गोपालदास निवासी साक्षी गोपाल परिक्रमा मार्ग, केशव निषाद व राधारमन निवासी बस स्टैंड राधा नरिवास ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उन्होंने कब्जाधारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मां के नाम फर्जी पट्टा दर्शाकर भूमि कब्जाने का प्रयास, चार नामजद वृंदावन। अपनी दिवंगत मां के नाम पर फर्जी पट्टा करवाकर ग्राम सभा की भूमि हड़पने के लिए सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे के प्रयास की शिकायत धौरेरा बांगर क्षेत्र के लेखपाल मोहश्याम ने पुलिस से की है। इस पर मुकदमा भी कराया है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार महेंद्र, विजेंद्र, लक्ष्मन व मनमोहन निवासी ग्राम अक्रूर ने राजस्व ग्राम धौरेरा बांगर में अपनी दिवंगत मां पूरन देई पत्नी स्व. दम्मो के नाम फर्जी पट्टा दर्शाकर ग्राम सभा की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। 16 मई को दोपहर करीब 2 बजे जब वह इसे हटवाने पहुंचे तो वह लोग झगड़े पर उतारू हो गए। लेखपाल द्वारा चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed