फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   मथुरा में प्रशासन ने किया कृषि मंडी परिसर का अधिग्रहण

मथुरा में प्रशासन ने किया कृषि मंडी परिसर का अधिग्रहण

Mon, 01 Apr 2019 10:46 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Mon, 01 Apr 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में प्रशासन ने किया कृषि मंडी परिसर का अधिग्रहण
डेमो - फोटो : SELF
मथुरा। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के दृष्टिगत हाईवे स्थित कृषि मंडी परिसर को अधिग्रहण करने के बाद अब प्रशासन ने यहां व्यवस्थाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। मंडी परिसर को प्रशासन ने मतदान की पोलिंग पार्टियों की रवानगी के साथ इसी स्थल पर मतगणना कराने का भी फैसला लिया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत मथुरा संसदीय क्षेत्र में 18 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए 17 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। 23 मई को मतगणना होनी है। इन दोनों ही अहम व्यवस्थाओं के लिए हाईवे स्थित कृषि मंडी को चयनित किया गया है। यहां से पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए रवाना होंगी और मतदान के बाद ईवीएम को कृषि मंडी में ही मतगणना के लिए रखा जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने इस कार्य के लिए कृषि मंडी का अधिग्रहण कर लिया है। अब यहां पोलिंग पार्टी रवानगी के साथ मतगणना की तैयारियां की जा रही हैं। सभी रास्ते बंद किए जा रहे हैं। बल्लियां लगाई जा रही हैं। वाहन खड़ा करने की व्यवस्था हो रही है। ईवीएम को सुरक्षित रखने का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन व्यवस्थाओं का सोमवार को प्रेक्षक संदीप भटनागर ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। अब तक की तैयारियों को देखा। खासकर पोलिंग पार्टी की रवानकी की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, एसडीएम क्रांतिशेखर सिंह, डिप्टी कलक्टर राहुल यादव साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed