{"_id":"5c979516bdec222aaf37c0c9","slug":"91553437974-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाट टीम और वृंदावन पुलिस ने पकड़ा 12 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाट टीम और वृंदावन पुलिस ने पकड़ा 12 हजार का इनामी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। वर्ष 2012 से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 12 हजार के इनामी को स्वाट टीम प्रभारी राजीव कुमार व थाना प्रभारी वृंदावन संजीव कुमार दुबे ने टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए छटीकरा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी क्राइम अशोक कुमार मीणा ने बताया कि पकड़ा गया शातिर विकास अरोड़ा निवासी ब्लाक ए, सेक्टर 5 एनआईटी, फरीदाबाद है जो जिले से कई सालों से फरार चल रहा था। शातिर यहां साधु के भेष में रहकर अपने कारनामों को अंजाम दे रहा था। उस पर जिले में जगह-जगह जमीनों को अवैध रूप से बेचना व ट्रस्ट की संपत्ति को प्राप्त करने के लिए धोखाधड़ी व कूटरचना करने के अपराध दर्ज हैं।
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों पर दर्जनों अभियोग पंजीकृत है। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजन पुंडीर, हेड कांस्टेबल कृष्णा चौधरी, प्रमोद कुमार, कांस्टेबल गोपाल, योगेश, विपिन, हरवीर सिंह, आर्यन दुबे, रोहित, अभिजीत, नितिन, विशाल आदि शामिल हैं।