{"_id":"5c716799bdec2259c53e1e60","slug":"91550935961-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-टेंपो की भिड़ंत में दो की मौत, नौ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-टेंपो की भिड़ंत में दो की मौत, नौ घायल
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव/राया (मथुरा)। अलग-अलग सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 घायल हो गए। राया के बलदेव रोड पर घासीराम कालोनी के पास मैक्स की टक्कर से बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र घायल हो गया। दोनों हाईस्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहे थे।
उधर, सुरीर के नौहझील-राया मार्ग पर गांव परसौतीगढ़ी माइनर के पास टेंपो और कार भिड़ंत में दो की मौत हो गई और टेंपो सवार नौ घायल हो गए। सभी शादी समारोह से भाग लेकर ईंट के भट्ठे पर जा रहे थे।
थाना राया के गांव बना निवासी शशिपाल (15) पुत्र मूलचंद्र और गांव नगला भीमा निवासी शुभम (16) पुत्र संजू हाईस्कूल की परीक्षा देकर गांव भूड़नी में मां भगवती देवी इंटर कालेज से घर लौट रहे थे। बाइक सवार छात्र बलदेव रोड पर घासीराम कालोनी के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही मैक्स ने टक्कर मार दी। मौके पर शशिपाल ने दम तोड़ दिया, जबकि शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने भाग रहे चालक को पकड़ लिया। इसमें आठ भैंस लदी थीं, यह कटान के लिए अलीगढ़ जा रही थीं। पुलिस ने चालक वकील पुत्र मुस्तफा निवासी महावन को पकड़ा है। ताऊ ओमवीर सिंह निवासी बना थाना राया ने मैक्स चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन
उधर, थाना हाईवे के उस्फार निवासी बादशाह नौहझील में ईंट पथाई का कार्य करता है। शुक्रवार की देररात टेंपो से परिवार और रिश्तेदारों के साथ शादी से भट्ठे के लिए लौट रहा था। कोतवाली सुरीर के गांव परसौतीगढ़ी के पास पहुंचे टेंपो-कार की भिड़ंत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को टेंपो को कटर से काटकर अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में थाना हाईवे के गांव उस्फार निवासी अरमान (12) पुत्र बादशाह और सलमान (22) पुत्र इस्लाम निवासी नगला कमाल खां, जगनेर रोड आगरा को मृत घोषित कर दिया। घायलों में बादशाह, मदीना, सादिक, तमन्ना, रिडान निवासीगण उस्फार थाना हाईवे और इस्लाम, शकील, शमीन, तौफीक निवासीगण नगला कमाल खां जगनेर रोड आगरा को वृंदावन अस्पताल में भर्ती कराया है।