{"_id":"5c5da7bcbdec2259b05bbe00","slug":"91549641660-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुत काम किया, अभी और बहुत करना बाकी: हेमामालिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुत काम किया, अभी और बहुत करना बाकी: हेमामालिनी
विज्ञापन
डैमो
मथुरा। अब मथुरा बदल रहा है। पांच साल पहले चुनावों के दौरान ग्रामीण भ्रमण में सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल था। काफी हद तक सड़कों की हालत में अब सुधार आया है। अनेक गांवों में पेयजल योजनाएं क्रियान्वित हो रही हैं। इन पांच सालों में बहुत काम किया है, लेकिन अभी और बहुत करना है। आने वाले समय में मथुरा पर्यटन का केंद्र होगा।
शुक्रवार को मथुरा पहुंची सांसद हेमामालिनी ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उन्होंने जब भी मथुरा के विकास की बात प्रदेश सरकार से की, सहज स्वीकृति मिल गई। भले ही वर्तमान में भाजपा की सरकार है, लेकिन उन्हें अखिलेश सरकार में भी मथुरा की योजनाओं को लेकर ज्यादा दिक्कत नहीं आईं। आने वाले समय में मथुरा धार्मिक पर्यटन के केंद्र के रूप में उभरेगा।
अगले तीन साल के लिए ब्रज विकास की योजनाएं ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने तैयार कर ली गई हैं। यह योजनाएं भगवान कृष्ण और राधा की इस पवित्र भूमि की सूरत बदलने जा रही हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि छाता में शनिवार को नंदवन मेगा फूड पार्क की आधारशिला रखी जा रही है।
विज्ञापन
इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रुप चेयरमैन सुरेश चतुर्वेदी ने बताया यह फू्रड पार्क 30 एकड़ में बनेगा। प्रबंध निदेशक अंबुज चतुर्वेदी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री निरंजन ज्योति, दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा उद्घाटन समारोह के अतिथि होंगे।