फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   किसानों ने खुले घूम रहे मवेशी अहाते में बंद किए

किसानों ने खुले घूम रहे मवेशी अहाते में बंद किए

Sat, 05 Jan 2019 11:08 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
किसानों ने खुले घूम रहे मवेशी अहाते में बंद किए
डैमो
बरसाना (मथुरा)। खुले घूम रहे मवेशी द्वारा बर्बाद की जा रही फसल से परेशान किसानों ने दर्जनों गोवंश को अहाते में बंद कर दिया। खुले घूम रहे गोवंश को लेकर गांवों में संघर्ष के हालात बने हुए हैं। किसान एक से दूसरे गांवों की ओर गोवंश को भगा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को बरसाना के किसानों ने पच्चीस खुले घूम रहे पशुओं को एक बाउंड्री बने पार्क में बंद कर दिया। इससे गाय भूख और प्यास से तड़पने लगीं। वहीं बरसाना व नंदगांव के आसपास के गांवों में किसान खुले घूम रहे गोवंश को एक से दूसरे गांवों की तरफ भगा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे ग्रामीणों में बार बार मारपीट व संघर्ष के हालात बन जाते हैं। किसान बहादुर सिंह, रमेश सिंह, रघुवीर यादव, शेखर, सोनू, पदम, रमेश, हरिओम, भगवत, कान्हा, अशोक, मानसिंह, सुघड़ सिंह, दलवीर, जगमोहन, गोपाल, सुरेश, कन्हैया, छिद्दी यादव ने कहा कि आसपास के किसान आवारा गायों को एकत्रकर कस्बे में लाकर छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बरसाना के आसपास के किसानों की फसल को खुले घूम रहे मवेशी खराब कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि किसान बरसाना के पास खुले घूम रहे गोवंश को छोड़ता पाया गया तो उसके खिलाफ वह पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed