{"_id":"5c1ba765bdec2256fa2685d2","slug":"91545316197-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौमुंहा में बनाएंगे गोशाला, एसडीएम ने देखी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौमुंहा में बनाएंगे गोशाला, एसडीएम ने देखी जमीन
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुंहा (मथुरा)। कस्बे में 500 गायों केरहने के लिए डेढ़ एकड़ जमीन में गोशाला का निर्माण होगा। इसके लिए 35 लाख रुपये की पहली किश्त नगर पंचायत को प्राप्त हो गई है। शीघ्र ही गोशाला निर्माण शुरू हो जाएगा। गोशाला बन जाने से नगर पंचायत क्षेत्र में गोवंश सड़कों और खेतों में आवारा नहीं घूमेगा ।
गुरुवार को एसडीएम वरुण कुमार पांडेय ने भरतिया रोड पर गोशाला के लिए जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कान्हा पशु आश्रय योजना के तहत कस्बा में 2.32 करोड़ रुपये से गोशाला का का निर्माण होगा। इसी तरह की एक गोशाला नगर पंचायत छाता में बन रही है, ताकि खुले में घूमने वाले गोवंश को इस गोशाला में आश्रय मिल सके। उन्हें सर्दी, गर्मी, बरसात के मौसम में सुरक्षित रखा जा सके।
नगर पंचायत अध्यक्ष बिहारीराम पहलवान ने बताया कि गोशाला बनाने के लिए शासन ने पहली किस्त 35 लाख रुपये भेज दिए हैं। शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। ईओ राजेश चौधरी ने बताया कि गोशाला लगभग छह माह में बन कर तैयार हो जाएगी। इसमें गायों के लिए सभी सुविधाएं होगी। आवारा गोवंश के लिए गोशाला मुफीद साबित होगी।