फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सहायक वाणिज्य कर अधिकारी पर पथराव-फायरिंग

सहायक वाणिज्य कर अधिकारी पर पथराव-फायरिंग

Tue, 18 Dec 2018 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
सहायक वाणिज्य कर अधिकारी पर पथराव-फायरिंग

विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जावड़ा नहर पुल के पास चेकिंग कर रहे सहायक वाणिज्य कर अधिकारी पर ट्रक चालकों ने हमला कर दिया। चेकिंग देख भड़के ट्रक चालक और क्लीनरों ने पथराव और फायरिंग की। अधिकारी व टीम के सदस्यों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। हमले में टीम के सदस्य चुटैल हो गए, वहीं उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली देहात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सहायक वाणिज्य कर अधिकारी अरुण सिंह अपनी टीम के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के जावड़ा नहर पुल के पास चेकिंग कर रहे थे। उसी समय वहां से गुजर रहे गिट्टी से भरे दो ट्रक उनकी टीम ने रोक लिए। ट्रकों के रुकते ही उनके चालक, क्लीनरों सहित अन्य लोगों ने गाली गलौज शुरू कर दी। टीम के सदस्यों ने जब इसका विरोध किया तो वह पथराव करने लगे।
विज्ञापन


यह देख टीम के सदस्यों ने सबसे पहले अपना बचाव किया। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस आने से पहले ट्रकों के चालक, परिचालकों ने ट्रक भगाने के चक्कर में फायरिंग शुरू कर दी। एक ट्रक चालक तो ट्रक लेकर फरार हो गया, लेकिन दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर ही फरार हो गए। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। इस हमले में टीम का एक सदस्य चुटैल हो गया, जबकि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सहायक वाणिज्य कर अधिकारी अरुण कुमार ने कोतवाली देहात में ट्रक के नंबरों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एआरटीओ समझकर किया गया पथराव
सहायक वाणिज्यकर अधिकारी की गाड़ी पर हुए पथराव के बाद जब मामले की जांच पड़ताल की गई तो मालूम चला कि ट्रक चालको ने गाड़ी को एआरटीओ की समझा था। क्योंकि ट्रक ओवर लोड थे। इससे पहले ओवरलोडिंग के नाम पर उनके ट्रकों पर कार्रवाई हो चुकी है। आक्रोशित ट्रक चालकों ने सहायक वाणिज्यकर अधिकारी की गाड़ी पर पथराव कर दिया।

सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड ट्रक
सड़कों पर ओवरलोड़ ट्रक दौड़ रहे हैं, मगर जिम्मेदार उनको लेकर अंजान बने हुए है। कहने के लिए चेकिंग की औपचारिकता पूरी की जाती है। मगर ठोस कार्रवाई न होने की वजह से ट्रक ओवरलोड संचालित हो रहे हैं। इससे सड़कों की हालत भी खस्ता हो रही है।

बिल चेक करते हैं वाणिज्यकर अधिकारी
वाणिज्यकर विभाग की मोबाइल टीम का ट्रक चेक करने का काम रूटीन का है। वह ट्रक में भरे माल के बिल चेक करते हैं। अगर माल पचास हजार रुपये से अधिक का है तो ई वे बिल भी चेक करते हैं। अगर कोई टैक्स चोरी कर माल ले जा रहा है तो उसके खिलाफ जुर्माना वसूलने का काम किया जाता है।




तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है। एक ट्रक को कब्जे में भी लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। - अनूप कुमार भारती, थाना प्रभारी कोतवाली देहात


हम लोग रूटीन चेकिंग पर थे। सामने से ट्रक आ रहे थे। हमने उनको रूकने के लिए इशारा किया। उन्होंने ट्रक रोककर सीधे हम पर ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है। हम लोगों के चोट नहीं लगी है। गाड़ी में मेरे और चालक के अलावा दो कांस्टेबल थे। हम लोगों ने उनका पीछा भी किया। मगर वह भागने में सफल रहे।
अरुण कुमार, सहायक वाणिज्य कर अधिकारी, सचल दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed