{"_id":"5c0c0bf4bdec2241d200219e","slug":"91544293364-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट आने पर पोल से गिरा लाइनमैन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट आने पर पोल से गिरा लाइनमैन, मौत
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसराना। जसराना फीडर पर प्राइवेट तौर पर लाइनमैन का कार्य करने वाला युवक शनिवार को हादसे का शिकार हो गया। शटडाउन के बाद भी लाइन में करंट आने से झुलसकर नीचे गिर गया। गंभीर हालत होने पर सीएचसी से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाइनमैन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
थाना जसराना के गांव नगला शादी निवासी भूरे पुत्र वेदराम जसराना देहात बिजलीघर पर प्राइवेट रूप में कार्य करता है। शनिवार को पचवा रोड पर लाइन में फाल्ट होने पर शटडाउन लेकर उसे सही करने गया था। पोल पर लाइन को सही कर रहा था तभी अचानक करंट आ गया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद भूरे नीचे गिर गया।
चीख पुकार मच गई। उपचार को निजी हॉस्पिटल लाए जहां उपचार करने से मना कर दिया। सीएचसी पर भी डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद एसएसओ बिजलीघर को छोड़कर भाग गया। बिजलीघर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
जसराना। कुछ समय पहले नगला कलियान निवासी लाइनमैन की मौत एसएसओ की गलती से हो गई। लेकिन विभाग ने उसे अपना कर्मचारी नहीं माना। वहीं एका गांव उडे़सर में दो दिन पहले ही हादसे में नगला कमले निवासी कमलेश का पुत्र पुष्पेंद्र दलेलपुर में नलकूप की लाइन सही करते समय शटडाउन के चलते हादसे का शिकार हो गया।
20 वर्षीय युवक की मौत पर साथी के खिलाफ तो अभियोग दर्ज हो गया लेकिन विभाग के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन बाद ही जसराना देहात फीडर1 के एसएसओ ने शटडाउन के बाद भी लाइन चालू कर दी। जिससे एक और लाइनमैन की मौत हो गई। लाइनमैन की मौत के बाद साथी कर्मचारियों में विभाग के प्रति आक्रोश है।
जसराना। जसराना में तैनात एसडीओ हरेंद्र सिंह ने कहा कि पोल से गिरने पर लाइनमैन की मौत हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं कहा कि लाइनमैन को विभाग की तरफ से रस्सी, ब्रेस्ट, हेलमेट, दस्ताने आदि चीजें दी जाती है, लेकिन जल्दी के कारण वो लोग उसका प्रयोग नहीं करते हैं।
जसराना। देहात फीडर पर तैनात एसएसओ जयवीर सिंह दो माह पहले ही हाथवंत में हादसा होने के बाद स्थानांतरण कराकर जसराना आए थे। हादसे के बाद फरार हैं। बिजलीघर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।