{"_id":"5c0170cdbdec22417e300774","slug":"91543598285-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी बस, 30 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी बस, 30 घायल
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित होकर पलटी बारातियों से भरी बस, 30 घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़ (एटा)। शादी समारोह से बारातियों को लेकर लौट रही बस अवागढ़ के किला रोड पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में बस में सवार 30 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती किया, जहां से कई को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला नरौरा में आयोजित शादी समारोह से बारातियों को लेकर एक बस आगरा के ईदगाह कुतकपुर लौट रही थी। करीब सवा दस बजे अवागढ़ के किला रोड पर पहुंचने पर आए मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गड्ढे में जाकर पलट गई। बस के पलटते ही बस में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। राहगीरों ने बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से अवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में तकरीबन 30 लोग घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में कार्तिक, विष्णु, भारत, लूसी, अन्नू, पिंकी, हिमांशू, स्टीफन, रेनू पॉल, जोसपिन आदि को रेफर का दिया गया।
- क्रेन से उठाई जाएगी बस
घायलों के अनुसार, उनके कुछ साथी बस के नीचे दब गए है। उन्हें निकालने के लिए थाना पुलिस ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डीएम आईपी पांडेय और एसएसपी आशीष तिवारी, एएसपी संजय कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचगए। देर रात बस को क्रेन से उठाया गया।
विज्ञापन
- नरौरा के ग्रामीण पर पहुंचे घटना स्थल
हादसे की जानकारी मिलते ही नरौरा निवासी लड़की के पिता गिरीश ग्रामीणों के साथ सीधे घटनास्थल पर दौड़ लिए। शादी समारोह की खुशियों में अचानक विराम लग गया। स्वास्थ्य केंद्र पर सैकड़ों की तादात में लोग एकत्रित हो गए।