फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने टोल पर चेकिंग से जताया एतराज

एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने टोल पर चेकिंग से जताया एतराज

Mon, 26 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने टोल पर चेकिंग से जताया एतराज
डैमो
मथुरा। आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर विभिन्न विभागों के सचल दस्तों द्वारा की जा रही चेकिंग को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने चिंता जाहिर की है। इसे यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाला कदम बताते हुए दुर्घटनाओं की बढ़ती संभावनाएं व्यक्त की है। इस आशय का पत्र मांट टोल स्थित प्रोजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर आरबी सिंह ने एडीएम कानून व्यवस्था को भेजा है।
विज्ञापन


आगरा-नोएडा के बीच यमुना एक्सप्रेसवे पर दौड़ते वाहनों की संख्या दिन प्रतिदिन तेजी के साथ बढ़ रही है। मथुरा और अलीगढ़ के लोग भी दिल्ली-आगरा का सफर तय करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे का उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में आबकारी, सेल टैक्स और परिवहन के सचल दस्तों ने यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल पर डेरा जमा दिया है। संबंधित विभागों की टीम टोल पर रुकने वाले वाहनों को रोकते हुए चेकिंग करती है।
विज्ञापन


इस पर चिंता जताते हुए टोल के प्रोजेक्ट ऑपरेशन मैनेजर ने कहा है कि इससे यातायात बाधित हो रहा है। दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में टोल पर कार्यरत कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद ने इस आपत्ति को लेकर संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed