फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अयोध्या को लेकर अलर्ट जारी, खुफिया तंत्र सतर्क

अयोध्या को लेकर अलर्ट जारी, खुफिया तंत्र सतर्क

Sat, 24 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या को लेकर अलर्ट जारी, खुफिया तंत्र सतर्क
एटा। रविवार को अयोध्या में होने वाली धर्मसभा को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। खुफिया तंत्र पूरी तरह से सतर्क हो गया है। जिले से अयोध्या जाने वाले लोगों पर कड़ी नजर बना ली गई है।
विज्ञापन

दरअसल, अयोध्या में होने वाली धर्मसभा से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम ने अयोध्या का माहौल गर्मा दिया है। देशभर से शिव सैनिक अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित होने वाली धर्मसभा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
विज्ञापन

वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विशन पाल सिंह चौहान ने बताया कि जिले से करीब दो सौ कार्यकर्ता अयोध्या के लिए रवाना हुए है, जिनमें जैथरा, धुमरी, सराय अगहत, अलीगंज और राजा का रामपुर की समिति सदस्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक विशाल का कहना है कि संघ का कोई भी पदाधिकारी अयोध्या के लिए रवाना नहीं हुआ है। उनकी तरफ से कोई दिशा निर्देश भी किसी को जारी नहीं किए गए है।
उधर, एसएसपी आशीष तिवारी का कहना है कि अयोध्या को लेकर गरमाए हुए माहौल पर उनकी पूरी नजर बनी हुई है। अयोध्या जाने वाले लोगों पर खुफिया तंत्र की नजर है। शहर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
पुलिस ने किया पैदल मार्च
शनिवार शाम करीब सात बजे पुलिस ने नगर के प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया। जिसमें घंटाघर, बाबूगंज, हाथीगेट, सब्जीमंडी, गांधी मार्केट, मेहता पार्क आदि शामिल रहे। इस दौरान कोतवाली प्रभारी पंकज मिश्रा ने महिला थाना पुलिस बल के साथ पैदल मार्च कर लोगों में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।


राममंदिर का निर्माण किया जाए: अशोक
कासगंज। शिवसेना के राष्ट्रीय प्रमुख उद्धव ठाकरे के आह्वान पर जिले से बड़ी संख्या में शिव सैनिक अयोध्या पहुंचें। शिव सैनिकों ने सरकार से मंदिर निर्माण की तिथि घोषित करने की मांग उठाई। शिवसेना जिलाध्यक्ष अशोक गौड़ के नेतृत्व में शिव सैनिक अयोध्या पहुंचे। उन्होंने जिले से 75 शिवसैनिकों के अयोध्या पहुंचने का दावा किया। जिलाध्यक्ष अशोक गौड़ ने कहा कि देश की जनता चाहती है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। शिव सैनिक भी सोती सरकार को जगाने का कार्य कर रहे हैं। अब तक राममंदिर के निर्माण का कार्य होना चाहिए था। उन्होंने बताया कि अयोध्या में शिवसेना प्रमुख ने पहुंचकर सरकार को जगाने का काम किया है। इससे हिंदुओं की आस्था का प्रतीक भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो सके। अयोध्या पहुंचे शिवसैनिकों में प्रदीप गुप्ता, नेत्रपाल मंत्री, सूरज सिंह, विजय मिश्रा, शिवम कौशिक, नन्हीं, सुभाष, सौरभ, ओमप्रकाश वर्मा, लाल सिंह, प्रमोद कुमार, राजपाल सिंह, अशोक गोला, पंकज मिश्रा, लाल बहादुर, खेमकरन, तिल सिंह मुखिया, विजय किशोर, अनिल कुमार, राजकुमार, राज लोधी, राहुल गुप्ता, सोन पाल, सुरेंद्र सिंह, किशोरी लाल, रामनिवास आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed