फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खुले में शौच रोकने को बनवाएं ‘इज्जत घर’

खुले में शौच रोकने को बनवाएं ‘इज्जत घर’

Mon, 19 Nov 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खुले में शौच रोकने को बनवाएं  ‘इज्जत घर’
मैनपुरी। खुले में शौच रोकने को इज्जत घर बनवाए गए हैं। 2012 की बेसलाइन सर्वे सूची से शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। नगर पंचायतों, नगर पालिका के सभी वार्ड खुले में शौच से मुक्त हो चुके हैं। यह बातें विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने कहीं।
विज्ञापन


विश्व शौचालय दिवस पर सोमवार को श्रीदेवी मेला पंडाल में सामुदायिक स्वच्छता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह हुआ। विधायक भोगांव ने कहा कि एक साल में जनपद में एक लाख से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया। जिससे खुले में शौच जाने की प्रवृत्ति पर रोक लगी। डीएम प्रदीप कुमार ने कहा स्वच्छता, स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक हैं।
विज्ञापन


जनपद में 62 हजार पात्र व्यक्ति अभी इस योजना में लाभ पाने से शेष हैं। उनको भी 31 दिसंबर तक इज्जत घर का निर्माण होगा। प्रधान गांव को साफ-सुथरा बनाएं। डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने कहा कि 808 ग्रामों को खुले में शौच मुक्त किया गया है। 191018 शौचालय बनवाए गए हैं। 30 नवंबर तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्वच्छाग्रही की तैनाती होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ कपिल सिंह ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय, जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, महामंत्री कलक्टर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एके पांडेय, डीसी एनआरएलएम रंजीत सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर इंदिरा सिंह, जिला कृषि अधिकारी गगनदीप, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी यश वर्मा, जिला समन्वयक नीरज शर्मा, यूनीसेफ केे स्टेट को-आर्डिनेटर अभिषेक चौधरी, जिला को-आर्डिनेटर अमित सिंह, रिषी मुदगल, शशांक मिश्रा मौजूद रहे। संचालन


विश्व शौचालय दिवस पर शौचालय निर्माण में बेहतर कार्य करने वालों को विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री, डीएम प्रदीप कुमार, सीडीओ कपिल सिंह, डीपीआरओ यतेंद्र सिंह ने सम्मानित किया। नुमाइश पंडाल में हुए कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, स्वच्छाग्रहियों के अलावा चित्रकला प्रतियोगिता के विजयी छात्र, छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिह्न दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed