फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाइक रैली निकालकर भाजपा ने दिखाई अपनी ताकत

बाइक रैली निकालकर भाजपा ने दिखाई अपनी ताकत

Sat, 17 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकालकर  भाजपा ने दिखाई अपनी ताकत
बाइक रैली निकालकर भाजपा ने दिखाई अपनी ताकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन


कासगंज। नगर में भाजपा के कमल संदेश यात्रा कार्यक्रम के समापन के मौके पर नगर में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की अगवाई में कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों के साथ रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। एटा और कासगंज जिले से कार्यकर्ता रैली में पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं ने पूरे बाजार में भ्रमण किया। इसके बाद नदरई पर जाकर रैली का समापन हुआ। समापन पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखकर भाजपा के नेता खुश नजर और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताकर रैली का समापन किया।
काफी देक तक नारे के जोश में दबी रही पीड़ित परिवार की चीत्कार
कासगंज। सड़क हादसे का शिकार हुए भाजपा कार्यकर्ता के परिवार में कोहराम था। जैसे ही लहुलूहान अवस्था में युवक जगदीश को अन्य कार्यकर्ताओं ने पड़ा देखा तो वे सकते में आ गए। पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। कार्यकर्ता को उठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि मौके पर काफी रक्त स्राव हो चुका था और उसकी सांसे चल रहीं थीं। काफी कार्यकर्ताओं को दुर्घटना की जानकारी हुई तो वे अस्पताल दौड़ पड़े। अस्पताल से जगदीश को गंभीर अवस्था में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में युवक की गंभीर हालत देखकर चीत्कार मचने लगा। वहीं दूसरी ओर बारह पत्थर मैदान में भाजपा का कार्यक्रम विधिवत जारी था। रैली में भी नारे लग रहे थे और शहर में निकाली गई बाइक रैली में भी जमकर नारे लग रहे थे। इसी बीच परिवार के लोगों की सिसकियां नारों में दबी रहीं। क्योंकि घटना के बाद कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा। सभी कार्यक्रम में व्यस्त रहे। जब युवक की अलीगढ़ से मौत की खबर आई तो सभी नेता भी युवक के घर संवेदना जताने पहुंचे। दुर्घटना के बाद कुछ कार्यकर्ता ही जो जगदीश के करीबी थे वही पहुंचे।
विज्ञापन

नगर में जोश के साथ निकाली गई बाइक रैली
एटा/जलेसर/अलीगंज। भाजपा ने शहर में बाइक रैली निकाली। जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश वशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। वहीं अलीगंज में विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के नेतृत्व में बाइक रैली मैनपुरी रोड से नवाबगंज होते हुए फर्रुखाबाद पहुंची। रैली में चेयरमैन बृजेश कुमार गुप्ता, जैथरा चेयरमैन बिजेंद्र सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष भाजपा सूर्यकांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष आमोद आर्या, दिनेश चंद्र गुप्ता, जिला मंत्री वीरेंद्र प्रताप, विधायक प्रतिनिधि सूरज राठौर, जीतू राठौर, राघवेंद्र गुप्ता, राजेंद्र सिंह, श्यामपाल सिंह, नवीन तौमर, ईश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।

वहीं जलेसर में विधायक संजीव दिवाकर, पालिकाध्यक्ष विकास मित्तल, ब्लाक मंडल अध्यक्ष नरेश ठाकुर, जिला मंत्री अशोक शर्मा के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed