{"_id":"5bd9c058bdec2269b642a3f9","slug":"91540997208-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पुलिस ने दी गांव सोन में दबिश, नहीं मिला आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई पुलिस ने दी गांव सोन में दबिश, नहीं मिला आरोपी
Updated Wed, 31 Oct 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मर्चेंट नेवी के अफसर के घर में लाखों रुपये की चोरी के आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस मथुरा पहुंची। थाना मगोर्रा के गांव सोन में आरोपी को पकड़ने को दबिश दी, लेकिन पुलिस के हाथ नाकामी ही लगी।
मुंबई में मर्चेंट नेवी के अफसर के घर में काम करने वाले मगोर्रा के गांव सोन निवासी राजेश कुमार ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जुलाई मेें हुई चोरी की वारदात के आरोपी की तलाश में जुटी मुंबई पुलिस बुधवार को मगोर्रा थाने पर पहुंची।
यहां पर मगोर्रा पुलिस के सहयोग गांव सोन में छापा मारा। पुलिस के हाथ चोरी का आरोपी नहीं चढ़ सका। मुंबई पुलिस ने इसके बाद उसके कई ठिकानों पर भी दबिश दी, लेकिन नाकामी ही हाथ लगी।
विज्ञापन
थक-हारकर मुंबई पुलिस बैरंग लौट गई। प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस मर्चेंट नेवी के अफसर के घर जुलाई में हुई चोरी की वारदात के आरोपी को पकड़ने के लिए आई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार मर्चेंट नेवी के अफसर के घर नौकरी करता था।