फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   खाद के लिए दूसरे जिलों पर आश्रित जिला

खाद के लिए दूसरे जिलों पर आश्रित जिला

Fri, 12 Oct 2018 09:24 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
खाद के लिए दूसरे जिलों पर आश्रित जिला
खाद के सैंपल फेल, पांच दुकानों के लाइसेंस निरस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। रबी फसल की बुवाई शुरू होने वाली है। किसान तैयारी में जुटे हैं, लेकिन उन्हें अभी से खाद की चिंता सता रही है। खाद के लिए यहां के किसानों को दूसरे जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है। कृषि विभाग चाहकर भी खाद की एक रैक नहीं मंगा सकता, क्योंकि यह आपूर्ति मांग से काफी अधिक हो जाती है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के मुताबिक जिले को रबी फसल के दौरान 1800 मीट्रिक टन खाद की जरूरत होती है, लेकिन इसके लिए जिले को दूसरे जिलों पर निर्भर रहना होता है। एटा और कासगंज जिले के लिए संयुक्त रूप से खाद की रैक एटा स्टेशन पर लगती है। यह व्यवस्था वर्षों से है। वर्ष 2014 में कृषि विभाग ने कासगंज के लिए अलग से रैक मांगी, तो मालगाड़ी में मांग से अधिक आपूर्ति मिल रही थी। उस समय फर्रुखाबाद जिले ने भी शासन से रैक मांगी थी। तब व्यवस्था बनाई गई कि आधी रैक कासगंज जिले को व आधी रैक फर्रुखाद जिले को दे दी जाएगी, लेकिन कासगंज में कभी भी खाद की रैक नहीं लग सकी है। क्योंकि फर्रुखाबाद और कासगंज को एक साथ खाद स्वीकृत नहीं हुआ है। जिले को फर्रुखाबाद जिले पर ही आश्रित रहना पड़ता है। जिस मालगाड़ी ट्रैक पर खाद की रैक 2014 में लगाई थी वह छोटा है। इसके लिए तत्कालीन डीएम ने इज्जतनगर रेलमंडल के डीआरएम को पत्र लिखा। रैक ट्रैक के विस्तारीकरण की योजना भी बनी, लेकिन यह कार्य अधर में ही लटक गया।
विज्ञापन

- खाद की रैक एटा स्टेशन पर लगती है। फर्रुखाबाद और कासगंज जिले को एक साथ खाद मिले तो कासगंज में रैक लग सकती है। समय रहते व्यवस्था बनाई गई है। खाद के लिए किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमित चौहान, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed