फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   अभी भी यमुना में गिर रहा है नालों का पानी

अभी भी यमुना में गिर रहा है नालों का पानी

Sat, 11 Aug 2018 11:19 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
अभी भी यमुना में गिर रहा है नालों का पानी
मथुरा। एनजीटी और हाईकोर्ट के आदेश भी नगर निगम अधिकारियों को यमुना के प्रति जवाबदेह नहीं बना पा रहे हैं। अधिकारी और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते नाले ओवरफ्लो होकर सीधे यमुना में गिर रहे हैं। जानकारी रहे इस संबंध मे नगर निगम को 13 अगस्त को एनजीटी में जवाब दाखिल करना है।
विज्ञापन


बंगाली घाट पंपिंग स्टेशन पर ठेकेदार की लापरवाही के चलते सफाई कर्मचारी पंपिंग स्टेशन को चलाने में तो लापरवाही बरतते ही हैं साथ ही नाले को भी साफ नहीं करते जिससे स्वामी घाट का नाला भी ओवरफ्लो हो जाता है। जिसके परिणाम स्वरूप पंपिंग स्टेशन ओवरफ्लो होकर गंदा पानी सीधा यमुना में गिराता है। यही हाल मसानी नाले का है।
विज्ञापन


महानगर के गंदे पानी के लिए मसानी से लेकर सदर बाजार और जमुनापार तक करीब 12 पंपिंग स्टेशन हैं। जिनका संचालन ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों द्वारा किया जाता है। जबकि संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि समय-समय पर पंपिग स्टेशनों की जांच की जाती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, वास्तव में कितना गंदा पानी महानगर में उत्सर्जित हो रहा है जो कि नालों के जरिए यमुना तक पहुंच रहा है। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों को एनजीटी में जवाब दाखिल करना है। निगम पहले हाईकोर्ट में 60 एमएलडी, एनजीटी में 90 एमएलडी पानी बता चुका है। जबकि प्रशासन द्वारा इस पानी को मात्र 48 एमएलडी बताया है। बताया जता है कि एनजीटी में 13 अगस्त को नगर निगम अधिकारियों को इस संबंध में जवाब दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed