फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने रोड जाम किया

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने रोड जाम किया

Thu, 09 Aug 2018 11:05 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने रोड जाम किया
मांट (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर राया-मांट मार्ग पर ब्लाक के सामने गुरुवार को जाम लगा दिया। एसडीएम मांट के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। एसडीएम राजेंद्र पेंसिया ने एक माह में समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार तौमर के नेतृत्व में विकास खंड मांट पर बैठक हुई। इसमें किसानों ने अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए ब्लाक के सामने राया-मांट मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजेंद्र पेंसिया ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


भाकियू ने बिजली, पानी, टोल प्लाजा पर कट मांग, डूबी धान की फसल के मुआवजे और किसानों पर लगे झूठे मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष तौमर ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं को लेकर समाधान नहीं हुआ तो आगामी दिनों में एक्सप्रेसवे पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की समस्याओं को कोई नहीं सुन रहा है। धान की फसल सूखी हुई है, मांट ब्रांच गंग नहर में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। अब किसान मजबूरी में आकर रोड जाम कर रहा है। इस मौके पर ब्रजेश राघव, रामवीर सिंह,दलवीर सिंह, किशनपाल, रोहिताश, ज्ञान सिंह, सुंदर सिंह, परिमाल, हरपाल, नरेंद्र सिंह, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed