{"_id":"5b59debd4f1c1b61508b569b","slug":"91532616381-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हत्थे चढ़ा 15 हजार का इनामी
Updated Thu, 26 Jul 2018 08:29 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जमुनापार पुलिस ने गुरुवार को लक्ष्मीनगर तिराहे से 15 हजार का इनामी बदमाश मनोज पकड़ा है। यह सवा साल पहले वृंदावन के दो कथावाचकों के अपहरण के बाद से फरार चल रहा था।
छह जून 2017 को वृंदावन के कथा वाचक रविशंकर मिश्रा और नागेश मिश्रा का अपहरण हो गया था। हालांकि पुलिस ने दोनों कथावाचकों को सकुशल मुक्त कराकर अपहरणकर्ता पकड़ लिए थे, लेकिन एक अपहरणकर्ता फरार चल रहा था। पुलिस लाइन में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार ने 15 हजार का इनामी थाना शेरगढ़ के गांव बहेटा निवासी मनोज को गिरफ्तार किया है। यह सवा साल से फरार चल रहा था। उस पर 15 हजार का इनाम था। इसके कब्जे से हथियार बरामद किए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।