फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   2400 पुलिसकर्मी संभालेंगे मुड़िया मेले की सुरक्षा

2400 पुलिसकर्मी संभालेंगे मुड़िया मेले की सुरक्षा

Fri, 20 Jul 2018 12:03 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
2400 पुलिसकर्मी संभालेंगे मुड़िया मेले की सुरक्षा
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। गोवर्धन के मुड़िया पूर्णिमा मेला की 2400 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। 45 सीसीटीवी कैमरों से पूरे परिक्रमा मार्ग पर नजरें रखी जाएंगी, जबकि घुड़सवार पुलिस भी परिक्रमा मार्ग में हर गतिविधि पर निगाहबानी करती दिखेगी। वाच टावरों पर पुलिसकर्मी हर स्थिति से निपटने का मुस्तैद दिखेंगे।
विज्ञापन


गोवर्धन का मुड़िया मेला 22 से 29 जुलाई तक चलेगा। इस मेले में आनी वाली भीड़ की सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन ने खाका खींच लिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखेंगे, वहीं प्रत्येक परिक्रमार्थी पर पूरी निगाहबानी रहेगी। इसके लिए पूरे परिक्रमा मार्ग पर 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। थाना गोवर्धन में बनाए गए कंट्रोल रूम से हर मेला परिसर की हर गतिविधि पर नजरें रखी जाएंगी। यह फोर्स 21 जुलाई को मथुरा आ जाएगा। ब्रीफिंग के बाद इन सभी को ड्यूटी पर तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


छह सुपर जोन, 21 जोन, 60 सेक्टर में बांटी सुरक्षा

गोवर्धन मुड़िया पूर्णिमा मेले की सुरक्षा छह सुपर जोन, 21 जोन और 60 सेक्टरों में बांटा गया है। सुपर जोन की कमान एएसपी, जोन की क्षेत्राधिकारियों और सेक्टरों की कमान इंस्पेक्टरों के हाथों में होगी। यह सभी बखूबी मुड़िया पूर्णिमा मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेगा फोर्स
- एएसपी-6, क्षेत्राधिकारी-20, थानाध्यक्ष-12, निरीक्षक-40, एसआई-260, एचसीपी/एचसी-200, आरक्षी-850, महिला आरक्षी-120, यातायात एसआई-4, यातायात एचसी-25, यातायात आरक्षी-50, पीएसी-दो कंपनी, फ्लड पीएसी-दो प्लाटून, फायर टैंडर, होमगार्ड-465, क्रेन-10, कोबरा मोबाइल-40, बीडीएस टीम, घुड़सवार-6, क्यूआरटी-3, स्वाट टीम।


यह भी हैं व्यवस्थाएं
- पार्किंग-42, बैरियर-92, वाच टॉवर-25, चौकी-25, हेल्थ मोबाइल-5, खोया-पाया केंद्र छह बनाए गए हैं।

मुड़िया पूर्णिमा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद किए जाएंगे। परिक्रमार्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed