{"_id":"5b4e325e4f1c1b52748b55ea","slug":"91531851358-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करहल (मैनपुरी)। सैफई से दवा लेकर लौट रहे कासगंज निवासी बाइक सवार को कैंटर ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, भाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस द्वारा सूचना देने के कुछ देर बाद ही मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव बिजौरा निवासी विपिन कुमार का भाई अनिल कुमार कुछ दिन पूर्व हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। मंगलवार सुबह दोनों भाई सैफई से दवा लेकर गांव लौट रहे थे।
बाइक जब थाना करहल क्षेत्र में सैफई जाने वाले मार्ग पर पहुंची तभी कैंटर ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में विपिन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं भाई अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी।
इसके कुछ देर बाद ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।