{"_id":"5b44de3b4f1c1bc5248b5a17","slug":"91531239995-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस भरी गर्मी से बढ़े मरीज, बेड पड़े कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस भरी गर्मी से बढ़े मरीज, बेड पड़े कम
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मौसम की मार से अचानक रोगियों की संख्या बढ़ चली है। उमस भरी गर्मी के बीच बुखार, डायरिया, पेटदर्द से पीड़ित मरीज लगातार जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में वृद्धि के कारण बेड कम पड़ गए हैं। जिसे देखते हुए इमरजेंसी वार्ड में एक-एक बेड पर दो-दो मरीज लिटाए गए।
जनपद में पिछले एक सप्ताह से ही तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी का प्रकोप जारी है। जिसके चलते जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई है। मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ पहुंचना शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में मंगलवार को ओपीडी में 1176 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 51 मरीजों को भर्ती किया गया। जिसके चलते 50 बेडों बाले अस्पताल में बेड की कमी पड़ गई।
अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे मरीजों से कहा गया बेड पर भर्ती पहले से मरीज से बात कर लें कि वह दूसरे मरीज को अपने पास लिटा लेगा कि नहीं तभी आपको भर्ती किया जाएगा। थाना भोगांव के गांव अहिरवा निवासी राजकुमार की पुत्री रेखा देवी की हालत बिगड़ी तो उसे बेड न मिलने के कारण भर्ती करने से मना कर दिया गया। बाद में रेखा के साथ आए परिजनों ने एक अन्य मरीज के परिजनों से प्रार्थना की कि उसकी मरीज की हालत खराब है उसे भी बेड पर जगह दी जाए तब कहीं जाकर रेखा को भर्ती कराया जा सका।