{"_id":"5af9d3dd4f1c1be3408b5513","slug":"91526322141-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े
Updated Mon, 14 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शादी समारोह एवं भीड़ वाले स्थानों से मोबाइल छीनने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्यों को गांधी पार्क स्थित सुलभ शौचालय के पास से पकड़ा गया। इनके कब्जे से 14 मोबाइल, पांच सौ ग्राम गांजा एवं एक चाकू मिला। चारों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
सोमवार को पुलिस मुखबिर से सूचना मिली कि मोबाइल चोरी व लूटने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के चार सदस्य मोबाइल की बिक्री करने के फिराक में गांधीपार्क स्थित सुलभ शौचालय के करीब खड़े हैं। पुलिस के पहुंचने पर चारों भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। 14 मोबाइल, पांच सौ ग्राम गांजा के ही साथ एक चाकू बरामद किया है।
पकड़े गए युवक थाना उत्तर के सरस्वती नगर गली नंबर छह निवासी कृष्णा वार्ष्णेय व पुनीत कुमार वार्ष्णेय पुत्रगण भूपेंद्र वार्ष्णेय, लोहिया नगर गली नंबर छह निवासी सुनील माथुर पुत्र रुकुमपाल माथुर व थाना रामगढ़ के भीकनपुर सैलई नई आबादी निवासी रवि कुमार पुत्र मुन्ना लाल हैं। एसपी सिटी ने कहा कि यह गिरोह तो भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाकर मोबाइल को चोरी कर ले जाते हैं।