फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   पंचायत में चली गोली से बच्चा सहित पांच घायल

पंचायत में चली गोली से बच्चा सहित पांच घायल

Thu, 10 May 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 10 May 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
पंचायत में चली गोली से बच्चा सहित पांच घायल
पंचायत में चली गोली से बच्चा सहित पांच घायल - फोटो : अमर उजाला
जैथरा। पंचायत के दौरान की गई फायरिंग में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पांच लोग घायल हो गए। परिजनों ने मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद थाना मेरापुर के गांव कोकापुर निवासी रानी की शादी थाना जैथरा के गांव नगला घनू निवासी शैलेश के साथ दस साल पहले हुई थी। शादी के बाद संतान न होने के चलते शैलेश ने रानी को छोड़ दिया। इसके बाद रानी मायके में रह रही थी। शैलेश द्वारा दूसरी शादी महिला के साथ शादी करने की जानकारी पर रानी गुरुवार को ससुराल पहुंच गई। यहां उसने गांव के कुछ संभ्रात लोग एकत्रित कर अपने हक के लिए पंचायत लगाई। पंचायत के दौरान ही रानी के ससुर दीनदयाल ने कट्टे से फायरिंग कर दी। इस दौरान छर्रे लगने से रानी, नगला घनू निवासी मायादेवी, चार साल की बच्ची वैष्णवी पुत्री अजीत, कनौजीलाल, साहिल पुत्र नदीम घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र्र पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामले की शिकायत पीड़ित पक्ष ने थाना जैथरा पुलिस को दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


तीसरी महिला से रचा चुका है शैलेश शादी
एटा। जिला अस्पताल में गोली लगने से घायल शैलेश की पत्नी रानी ने बताया कि शैलेश की शादी पहले उसकी बड़ी बहन लक्ष्मी के साथ हुई थी। बीमारी से मौत होने के बाद उसकी शादी शैलेश से कराई गई। शादी के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके कोई संतान नहीं हुई। इस कारण उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद शैलेश ने फर्रुखाबाद की दामिनी के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। उसके साथ शैलेश दिल्ली स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता है। शादी की जानकारी पर रानी नगला घनू गई थी। उसी समय उसके ससुर ने फायरिंग करते हुए पांच लोगों को गोली मार घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed