{"_id":"5ae07c484f1c1b9d098b6600","slug":"91524661320-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में कंगन बांधे दुल्हन करती रही बारात का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथ में कंगन बांधे दुल्हन करती रही बारात का इंतजार
Updated Wed, 25 Apr 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शादी के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गईं, मंडप सज गया और दुल्हन बारात आने का इंतजार कर रही थी। तभी अचानक दहेज की मांग को लेकर दूल्हे पक्ष की ओर से बारात लाने से मना कर दिया गया। शादी के दिन इंकार से दुल्हन पक्ष में हड़कंप मच गया। हाथ में कंगन बांधे पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची। वहां अधिकारी न मिलने के बाद थाने पहुंची।
थाना कुरावली क्षेत्र के गांव कूकामई निवासी युवती की शादी थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अग्रवाल निवासी युवक के साथ तय हुई थी। गोदभराई आदि की रस्म अदायगी होने के बाद 25 अप्रैल को शादी की तारीख तय की गई थी। नगर स्थित एक मैरिज होम में शादी की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। बारात की आवभगत के सारे इंतजाम हो गए। आरोप है कि तभी दूल्हा पक्ष की ओर से दहेज की मांग की गई। जब दुल्हन पक्ष ने दहेज में मोटी रकम देने में असमर्थता जाहिर की तो शादी से मना कर दिया। साफ कह दिया कि बारात नहीं लाएंगे।
हाथ में कंगन बांधे शादी का सपना संजो रही दुल्हन प्रार्थना पत्र लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। वहां कोई अधिकारी नहीं मिला। पीड़िता ने बताया कि बिचौलिया शादी नहीं होने दे रहा है। वह भी रुपयों की मांग कर रहा है। उसने पहले भी थाने में शिकायत की, वहां से उसे भगा दिया गया। उसने डीजीपी कार्यालय में फोन कर सारी जानकारी दी है। वहां से उसे मदद का आश्वासन मिला, लेकिन उसकी शादी कैसे होगी। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, वह अब करे भी तो क्या करे। पीड़िता ने थाने पहुंचकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई। समाचार लिखे जाने तक कोई निस्तारण नहीं हो सका था।