फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   रेलवे, आगरा कैनाल पुल जर्जर

रेलवे, आगरा कैनाल पुल जर्जर

Wed, 18 Apr 2018 08:09 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
रेलवे, आगरा कैनाल पुल जर्जर
डैमो - फोटो : डैमो
कोसीकलां (मथुरा)। शेरगढ़ रोड़ पर पचास से अधिक गांवों को जोड़ने वाला रेलवे एवं आगरा कैनाल ओवर ब्रिज जर्जर हालत में है। पुल के नीचे के हिस्से से ईटें गिर रही हैं, तो ऊपर एक-एक फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन


1873 में निर्मित इस पुलों का कार्यकाल 45 वर्ष पहले समाप्त हो चुका है। परंतु रेलवे, सिंचाई विभाग व पीडब्लूडी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया गया है। कोसी-शेरगढ़ मार्ग के निर्माण होते ही पुल से 20 से 100 टन के भार वाले वाहन गुजर रहे।
विज्ञापन


यह पुल राजस्थान एवं कोसी क्षेत्र को यमुना पुल से जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग है। अलीगढ़, खैर, टप्पल, बुलंदशहर आदि स्थानों का यातायात भी इन्हीं पुलों के जरिए रहता है। इस सड़क पर प्रतिदिन करीब 2 से 3 हजार छोटे बडे वाहन गुजरते हैं। पुल पर हर समय जाम लगा रहता है। जिससे नगर के प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार पुल पर वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। कई बार वाहन नहर व रेलवे लाइन पर गिरने से बचे हैं। गत दिवस एक स्कूल बच्चों से भरी बस पुल से उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, वहीं एक ट्रैक्टर पुल पर चढ़ते समय साइड में गिर गया था। पुलों की दुर्दशा के बारे में प्रशासन को अवगत कराया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।


1873 में हुआ था पुलों का निर्माण
कोसीकलां। दोनों पुलों का निर्माण सन 1873 में अंग्रेजों की सरकार ने कराया था। पुलों की म्याद 100 वर्ष निर्धारित की गई थी, जो कि 45 वर्ष पूर्व समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed