फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   जंक्शन पर लावारिस बैग मिलने से मची हलचल

जंक्शन पर लावारिस बैग मिलने से मची हलचल

Sun, 08 Apr 2018 08:08 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 08:08 PM IST
विज्ञापन
जंक्शन पर लावारिस बैग मिलने से मची हलचल
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर लावारिस बैग मिलने से यात्रियों और कर्मचारियों में हलचल मच गई। यात्रियों ने लावारिस बैग की सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने बैग को खोला तो उसमें 9500 नकदी और कपड़े मिले। बैग को आरपीएफ ने पार्सल कार्यालय में जमा करा दिया।
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर दोपहर 12:30 बजे यात्रियों ने एमसीओ कार्यालय के सामने एक काले रंग का हैंड बैग पड़ा देखा। बैग को लेकर तरह तरह की चर्चा होने लगी। यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी। सूचना पर आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ ने बैग को कब्जे में ले लिया। आरपीएफ ने बैग खोला तो उसमें 9500 रुपये नकदी, खाने का टिफिन, दो नीले रंग की पैंट, तीन कमीज व एक टी शर्ट निकली।
विज्ञापन


बैग में यात्री की पहचान से जुड़ा कोई कागजात या नंबर नहीं मिला। इस पर आरपीएफ ने स्टेशन पर बैग की जानकारी को उद्घोषणा कराई, लेकिन कोई यात्री बैग लेने नहीं आया। बाद में बैग को पार्सल कार्यालय में जमा करा दिया। आरपीएफ प्रभारी सीबी प्रसाद ने बताया कि बैग को पार्सल में जमा करा दिया है। माना जा रहा है कि बैग ताज एक्सप्रेस से किसी यात्री का गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed