फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   तीन किशोरों की मौत पर बवाल, पुलिस से छीने शव

तीन किशोरों की मौत पर बवाल, पुलिस से छीने शव

Thu, 22 Mar 2018 08:35 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
तीन किशोरों की मौत पर बवाल, पुलिस से छीने शव
दुर्घटना - फोटो : डैमो
टैंटीगांव/मांट (मथुरा)। नौहझील-सुरीर मार्ग पर गांव मीरपुर के पास गुरुवार की सुबह मोपेड सवार तीन किशोरों की आलू लदी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर मौत हो गई। यह तीनों अपनी बहनों को कॉलेज छोड़ने के बाद मेला देखकर लौट रहे थे। किशोरों की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिए गए शवों को पुलिस से छीन लिया और सुरीर मार्ग पर शव रख कर जाम लगा दिया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। मौके पर जाम से निकलने की कोशिश कर रहे लोग भी भीड़ के गुस्से का शिकार हुए।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा गुरुवार की सुबह करीब 9 बजे सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर के पास हुआ। मोपेड सवार आकाश (14) पुत्र महेश कुमार, रतेंद्र कुमार (15) उर्फ रामू पुत्र राजेंद्र निवासी लोहई और सुरीर के नगलागढ़ निवासी मदन (16) पुत्र राजेंद्र सुबह करीब छह बजे अपनी बहनों को अपनी-अपनी बाइक से नौहझील के गांव बाघर्रा के डिग्री कॉलेज में परीक्षा दिलाने ले गए थे।
विज्ञापन


तीनों ने अपनी बहनों को कॉलेज में छोड़ा और दो बाइकें वहीं कॉलेज के बाहर खड़ी कर दीं। इसके बाद तीनों दोस्त एक ही मोपेड पर सवार होकर कोतवाली सुरीर के गांव मीरपुुर में लग रहे मेले को देखने पहुंच गए। मेला देखकर करीब नौ बजे तीनों अपनी बहनों को लेने के लिए नौहझील लौट रहे थे। मोपेड पर सवार यह किशोर जब नौहझील-सुरीर मार्ग पर मीरपुर गांव के पास पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्राली किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू हो गई और इनकी मोपेड पर चढ़ गई। इस हादसे में मोपेड चला रहे आकाश और रतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मदन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की खबर पर मांट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे ग्रामीणों ने खूब हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर ट्रैक्टर को छोड़ने को आरोप लगाया। उधर, पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया था लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस से तीनों के शव छीन लिए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। ग्रामीणों ने तीनों किशोरों के शव पुलिस से छीन लिए और सुरीर के गांव सिकंदरपुर तिराहे पर जाकर शव रखकर जाम लगा दिया। जाम से निकलने की कोशिश कर रहे लोग भी भीड़ के गुस्से का शिकार हुए। वहीं, मौके पर पहुंचे सीओ मांट विजय शंकर मिश्र और एसडीएम वरुण पांडेय के 24 घंटे में चालक की गिरफ्तारी के आश्वासन पर ग्रामीण मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed