फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   डेढ़ घंटे में पूरी हो गई आवंटन की प्रक्रिया

डेढ़ घंटे में पूरी हो गई आवंटन की प्रक्रिया

Mon, 19 Mar 2018 08:51 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 08:51 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ घंटे में पूरी हो गई आवंटन की प्रक्रिया
डैमो - फोटो : डैमो
मथुरा। जनपद में शराब की 373 दुकानों का सोमवार को आवंटन हो गया। इसमें सबसे अधिक अंग्रेजी शराब की दुकानें आवंटित हुई हैं। दुकान आवंटन की यह प्रक्रिया सिर्फ डेढ़ घंटे में पूरी हो गई। इसमें 30 मिनट तक आवेदकों को प्रक्रिया से अवगत कराया गया। बाकी एक घंटे में लाटरी निकाली गई। पूरी प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड थी।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में जनपद की 627 शराब की दुकानों के लिए आवंटन की प्रक्रिया अपनाई गई थी। सुबह से ही आवेदकों का कलक्ट्रेट पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। तैनात पुलिसकर्मी चेकिंग के बाद प्रवेश की अनुमति दे रहे थे। ठीक 11:30 बजे कंप्यूटराइज्ड प्रक्रिया शुरू की गई। पहले सॉप्टवेयर और लाटरी के प्रावधान के बारे में बताया गया। इसके बाद बचे 12 बजे से कंप्यूटराइज्ड आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। एक घंटे में ही 373 दुकानों का आवंटन कर दिया गया। तत्काल आवंटी दुकानदारों की सूची चस्पा कर दी गई। इस दौरान प्रमुख सचिव  कृषि अमित मोहन प्रसाद ने आवंटन की पूरी प्रक्रिया देखी। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एडीएम वित्त रवींद्र कुमार एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह और जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


80 दुकानों को सिर्फ एक-एक आवेदन
जनपद में शराब की 627 दुकानों के लिए मांगे गए आवेदन की प्रक्रिया में 80 दुकानों के लिए सिर्फ एक-एक ही आवेदन प्राप्त हुआ। ऐसे में कंप्यूटर साफ्टवेयर ने उन्हें झटके में दुकान आवंटित कर दी। इसमें पांच दुकान ऐसी भी थीं, जिनके लिए आवेदन करने वालों को पहले ही दो दुकानें आवंटित हो चुकी थीं। ऐसे में उनके आवेदन अस्वीकार कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


253 दुकानों के लिए फिर मांगे जाएंगे आवेदन
जनपद की 253 दुकान प्रथम चरण की प्रक्रिया में आवंटित नहीं हो सकी हैं। इन दुकानों के लिए किसी ने भी आवेदन नहीं किया था। इस पर अब द्वितीय चरण में एक बार फिर आवेदन मांगे जाएंगे। इसके लिए 21 से 23 तक आवेदन की प्रक्रिया चलेगी।


‘सोमवार को प्रथम चरण में 373 दुकानों का आवंटन किया गया है। प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हो गई। बाकी दुकानों के लिए एक बार फिर आवेदन मांगे जाएंगे और लाटरी होगी।’
सर्वज्ञराम मिश्र, डीएम, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed