{"_id":"5aaa78364f1c1b690e8b48f1","slug":"91521121334-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र को लेकर तैयार हो रहा है शीतला धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र को लेकर तैयार हो रहा है शीतला धाम
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
नवरात्रि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। 18 मार्च से नवरात्र शुरू होने जा रहे हैं। पालिका और जिला प्रशासन ने यहां तैयारियां शुरू करा दी हैं। माता शीतला देवी मंदिर पर तैयारियां तेजी के साथ पूरी की जा रही हैं। इस दौरान जनपद का श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी प्रदेश भर में अपना महत्व रखता है। यहां शीतलाधाम स्थित माता शीतला देवी मंदिर पर प्रदेश भर से भक्त माता की पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। नवरात्र के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ पहुंचती है। केवल जनपद ही नहीं प्रदेश भर से आने वाले भक्त माता शीतला के दर्शन कर यहां मनोकामना की पूर्ति के लिए चढ़ावा चढ़ाते हैं।
नवरात्र के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग झंडा, घंटा आदि चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए नगर पालिका और जिला प्रशासन ने यहां तैयारियां शुरू करा दी हैं। माता के मंदिर में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शीतला माता के मुख्य मंदिर में प्रतिदिन माता का विग्रह किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सफाई का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। नवरात्र के दौरान मेले में भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।