{"_id":"5aa3eafd4f1c1bc0078b475b","slug":"91520691965-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.72 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.72 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो की दवा
Updated Sat, 10 Mar 2018 08:34 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। रविवार से एक बार फिर पल्स पोलियाे प्रतिरक्षण अभियान शुरू हो रहा है। इसमें जनपद के 472125 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों की रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ प्रभारी सीएमओ डा. सज्जन कुमार ने ब्रज चिकित्सा संस्थान पर किया। रैली बैंड बाजे और बैनर-पोस्टर के साथ नई बस्ती से होते हुए ब्रज चिकित्सा संस्थान पर संपन्न हुई। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. राजीव गुप्ता ने बताया कि रविवार से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान में जिले के 472125 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी है। इसके लिए 1293 बूथ बनाए गए हैं। 811 टीम गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि 11 मार्च को बूथ दिवस है, इन बूथों पर बच्चों को निशुल्क दवा पिलाई जाएगी। 12 मार्च से 16 मार्च तक सभी टीम घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। छूटे हुए बच्चों को 19 मार्च को बी टीम के माध्यम से दवा पिलाई जाएगी। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह, डा. पीके गुप्ता, डा. दिलीप कुमार, डा. मधुर कुमार, डीएचईआईओ जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
मांट क्षेत्र में आज 91 बूथों पर पिलाई जाएगी दवा
मांट (मथुरा)। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को मांट क्षेत्र के 91 बूथों पर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से मांट राजा के प्राथमिक और जूनियर स्कूलों के बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. योगेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मांट क्षेत्र में रविवार को 91 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। रैली में डॉ. मानपाल सिंह, नरेंद्र तिवारी, राजेश तिवारी, मोहन कुमार, रामदास राजपूत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो