फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   नमामि गंगे की तर्ज पर होगा यमुना शुद्धिकरण: खट्टर

नमामि गंगे की तर्ज पर होगा यमुना शुद्धिकरण: खट्टर

Fri, 23 Feb 2018 07:58 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
नमामि गंगे की तर्ज पर होगा यमुना शुद्धिकरण: खट्टर
संतों से वार्ता करते हरियाणा के मुख्यमंत्री मोहन लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार की शाम श्रीकृष्ण कृपा धाम में ठाकुर कृपा बिहारी महाराज के पाटोत्सव में पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुरजी को पुष्पार्चन अर्पित कर गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि यमुना के शुद्धिकरण के लिए हरियाणा सरकार सदैव प्रयासरत है। कहा कि हथिनी कुंड से लेकर वृंदावन और आगे तक शुद्धजल की उपलब्धता होनी चाहिए, लेकिन बढ़ती आबादी और अन्य कारणों के चलते यमुना का जल प्रदूषित हो रहा है। इन कारणों पर कार्य करने की जरूरत है। यमुना शुद्धिकरण को लेकर हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच सचिव स्तर पर वार्ता भी हुई है। केंद्र सरकार से भी इस दिशा में सहयोग मांगा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली का जो गंदा पानी है उसके लिए अलग से ड्रेन बनाया जाए ताकि यमुना प्रदूषित होने से बचे। ब्रज के संतों द्वारा चलाए गए यमुना आंदोलन की आवाज हरियाणा सरकार तक पहुंची है। संतों के सानिध्य में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी इस संबंध में वार्ता हुई है। नमामि गंगे की तर्ज पर यमुना का भी सफाई अभियान आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना शुद्धिकरण के मुद्दे पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी से भी वार्ता करेंगे। इससे पूर्व संतों ने उन्हें यमुना शुद्धिकरण के मुद्दे पर किए गए अपने वादे को अमलीजामा पहनाने की प्रतिबद्धता भी याद दिलाई। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, भाजपा पार्षद दल के उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, स्वामी आदित्यानंद, स्वामी माधवानंद, वैद्य हरिओम चतुर्वेदी, विनीत शर्मा, विट्ठल चौहान, राममुदगल शास्त्री उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed