{"_id":"5a8ecd714f1c1ba5268bb9ed","slug":"91519308145-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लगेंगे होलाष्टक, मांगलिक कार्यों बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से लगेंगे होलाष्टक, मांगलिक कार्यों बंद
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
holi
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शुक्रवार से सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर बंद हो जाएंगे। ऐसा इस दिन से होलाष्टक लगने के चलते होगा। वहीं, इस बार भद्रा लगने से होलिका दहन सायं 7:41 बजे के बाद होगा।
विज्ञापन
इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त एक मार्च को सायं 7:41 बजे के बाद प्रदोष बेला में रहेगा। रंगों की होली दो मार्च को खेली जाएगी। फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा एक मार्च को प्रात: नौ बजे से सायं 7:41 बजे तक भद्रा रहेगी।
ज्योतिष आचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया पूर्णिमा पर भद्रा के कारण सायं 7 बजकर 41 मिनट के बाद होलिका दहन शुभ रहेगा। इस बार पूर्णिमा का क्षय हो रहा है। ये एक मार्च को प्रात: नौ बजे होगी और अगले दिन प्रात: छह बजकर 23 मिनट पर रहेगी।
विज्ञापन
श्रीजी पीठाचार्य मनीष बाबा ने बताया 23 फरवरी शुक्रवार से होलाष्टक लग जाएंगे। इस अवधि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर वर्जित होंगे। होलिका दहन का शुभ समय प्रदोष बेला में सायं 7.41 बजे के बाद ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन