{"_id":"5a8715724f1c1b3c718b52d1","slug":"91518802290-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत की गुत्थी हत्या, आत्महत्या में उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत की गुत्थी हत्या, आत्महत्या में उलझी
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गादुरी में हुई महिला दीक्षा की मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गई है। पोस्ट मार्टम के दौरान महिला की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस पर डाक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कराया है। जबकि मृतका के पिता ने निधौलीकलां थाने में बेटी की हत्या करने की दर्ज कराई है।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव गादुरी निवासी प्रवीन उर्फ पम्मी की पत्नी दीक्षा की मौत की गुत्थी उलझ गई है। दो चिकित्सकों के पैनल और वीडियोग्राफी में हुए पोस्टमार्टम के बाद भी डाक्टरों को महिला की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर डाक्टरों ने महिला का बिसरा सुरक्षित कराया है। ऐसे में महिला की मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या में उलझ गई है। वहीं मामले की रिपोर्ट मृतका के पिता शेरपाल निवासी जैनपुरा थाना जलेसर ने पति प्रवीन सहित तीन लोगों के खिलाफ थाना निधौलीकलां में बेटी की दहेज की खातिर हत्या करने की दर्ज कराई है। ज्ञात हो कि दीक्षा दो दिन पहले अपनी ससुराल गादुरी में मौजूद थी। उसी समय उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मायके वालों की शिकायत पर पहुंची निधौलीकलां पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में आने वाले तथ्यों पर कार्रवाई कराई जाएगी।