{"_id":"5a86eec94f1c1b187e8b6859","slug":"91518792393-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामुद्दीन से बिना पानी भरे चला दी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामुद्दीन से बिना पानी भरे चला दी स्पेशल ट्रेन
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अमृतसर से कोटा जा रही यात्री स्पेशल ट्रेन को निजामुद्दीन से बिना पानी भरे ही चला दिया। सुबह फ्रेश होने को जब यात्रियों को पानी नहीं मिला तो यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन को मथुरा में रोका गया। 45 मिनट में पानी भरकर ट्रेन को रवाना किया।
अमृतसर से कोटा जा रही स्पेशल ट्रेन सुबह छह बजे निजामुद्दीन से चली। उस ट्रेन में निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पानी भरा जाना था, लेकिन निजामुद्दीन स्टेशन से बिना पानी भरे ही ट्रेन को रवाना कर दिया। रास्ते में फ्रेश आदि के लिए जब यात्रियों को पानी नहीं मिला तो उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म चार पर सुबह आठ बजे ट्रेन को रोका गया और कैरिज एंड वैगन के लोगों ने पानी भरवाया। इसके चलते ट्रेन 45 मिनट तक रुकी रही। स्टेशन मास्टर केएल मीणा ने बताया कि यात्री स्पेशल ट्रेन में निजामुद्दीन स्टेशन पर पानी भरा जाना था। मथुरा में इस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं था। यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन में पानी भरने के बाद कोटा के लिए ट्रेन को रवाना कर दिया गया।