फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसों में तीन की मौत

सड़क हादसों में तीन की मौत

Mon, 04 Mar 2019 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन की मौत

विज्ञापन
एटा। जनपद में अलग अलग हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। थाना कोतवाली देहात के गांव असरोली के पास हुए हादसे में ट्रक ने दो लोगों को रौंद दिया, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अलीगंज क्षेत्र में हुए हादसे में नीलगाय की टक्कर से युवक की मौत व उसकी रिश्तेदार महिला घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मच गई।


कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा इसरौली में स्थित धर्मकांटा के पास एक बेकाबू ट्रक ने पहले फिरोजाबाद के थाना एक के गांव भगनेर निवासी पोप सिंह पुत्र सेवाराम की साइकिल में टक्कर मारी। इससे पोप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक ने वहीं पास में ही खड़ी स्कूटी पर बैठे शहर के मारहरा गेट निवासी पंकज पुत्र सुनील को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन जिला अस्पताल में एकत्र हो गए। दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं एक अन्य घटना अलीगंज क्षेत्र में हुई। इसमें क्षेत्र के गांव नगलामदू निवासी संदेय सिंह पुत्र आशाराम अपनी रिश्तेदार महिला थाना नयागांव के गांव सुगई निवासी ऊषा देवी पत्नी मनोज को छोड़ने उनके घर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम दादूपुर के पास सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। इससे उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में संदेय और ऊषा देवी दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने संदेय को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं ऊषा देवी को प्राथमिक उपचार कर फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। हादसों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed