फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   शिवनगरी से जुडे़गी कृष्ण की नगरी: स्वतंत्रदेव सिंह

शिवनगरी से जुडे़गी कृष्ण की नगरी: स्वतंत्रदेव सिंह

Mon, 01 Jan 2018 07:55 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
शिवनगरी से जुडे़गी कृष्ण की नगरी: स्वतंत्रदेव सिंह
कृष्णा - फोटो : डेमो
वृंदावन (मथुरा)। योगी सरकार ने कृष्ण नगरी को शिव नगरी से जोड़ने की मुहिम शुरू कर दी है। वृंदावन से अब बनारस के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बात सोमवार को प्रदेश परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने वृंदावन आगमन पर कही। उन्होंने ब्रज दर्शन सेवा भी पुन: बहाल करने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वृंदावन और बनारस के धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व को देखते हुए दोनों तीर्थनगरियों को जोड़ने के लिए वृंदावन से प्रतिदिन सुबह आठ बजे बनारस के लिए बस लखनऊ होते हुए निकलेगी। यह यात्रियों को वृंदावन से 14 से 16 घंटों में बनारस पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि बस सेवा का ट्रायल शुरू हो चुका है। अगले कुछ दिनों में बस सेवा का नियमित समय व संचालन निर्धारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं उन्होंने बताया कि ब्रज दर्शनों की आस लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को भी अब एक बस से ही संपूर्ण ब्रज के दर्शन कराने की व्यवस्था भी शीघ्र शुुरू होगी। यात्री मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, गोवर्धन, गोकुल, महावन आदि धर्मस्थलियों के दर्शन एक ही बस से कर सकेंगे। इस दौरान परिवहन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक पार्थ सारथी मिश्रा, सेवा प्रबंधक एसपी सिंह, राजीव कुमार शर्मा, अक्षय कुमार, रविंद्र सिंह, संजीव कुमार, एसके व्यास, भाजपा नेता राजेश चौधरी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed