{"_id":"5a4525ee4f1c1b4a018b46a5","slug":"91514481134-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों में भीषण भिडंत में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों में भीषण भिडंत में तीन लोग घायल
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
कोहरे की चपेट में
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हाईवे पर हुई दो ट्रकों की भिडंत में तीन लोग घायल हो गए। वाहनों में हुई भिडंत इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस ने वाहन को काटकर लोगों को बाहर निकलवाया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। जिससे पुलिस ने टकराने वाले वाहनों को हटवाते हुए सुचारु कराया।
थाना पुलिस क्षेत्र के चौथामील समीप दो ट्रक सुबह को कोहरे के चलते आमने सामने से भिड गए। टक्कर इतनी भीषण हुई कि वाहन में सवार लोग उसी में दब गए। मामले की जानकारी राहगीरों ने पिलुआ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल पिलुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई और वाहनों में दबे हुए लोगों काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचे लोगाें में संदीप पुत्र चरन सिंह निवासी खालिदपुर थाना पिसावा अलीगढ़, देव व्रत पुत्र गजेंद्र निवासी आरा भारई भोजपुर बिहार और चंदन पुत्र राजेंद्र निवासी चांडी भोजपुर बिहार शामिल है। जिला अस्पताल पहुंचे सभी घायलों को चिकित्सकों ने गंभीर बता आगरा और अलीगढ़ रेफर कर दिया। वही हाईवे पर हुई दो वाहनों की भिडंत के बाद मार्ग पर जाम लग गया। जिसे पुलिस ने हादसे वाले वाहन हटवाते हुए हाईवे से हटवाया।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
एटा। बुआ के घर से लौट रहे बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन
मैनपुरी थाना भोगांव के नगला वन निवासी सुनील (19) पुत्र लज्जाराम बाइक पर सवार होकर अपने बुआ के घर आसपुर से लौट रहा था। उसकी बाइक थाना मलावन क्षेत्र के मधूपुरा समीप पहुंची ही थी। उसी समय ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना को देख मौके पर एकत्रित हुए राहगीर जब तक उसे उपचार के लिए कहीं लेकर जाते उससे पहले ही युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। इसी क्रम में उपेंद्र पुत्र अभिराज निवासी आलमपुर थाना फरिहा फिरोजाबाद को शहर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। जिसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।