{"_id":"5a36a9104f1c1b6a118b861d","slug":"91513531664-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में मारपीट कर लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में मारपीट कर लाखों की लूट
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज/सिढ़पुरा। सिढ़पुरा में बदमाशों ने दो घरों में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। एक घर में तो बदमाशों ने पांच लोगों की जमकर मारपीट की। घायलों को भर्ती कराया गया है। मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।
शनिवार देर रात सुभाष नगर स्थित सिपाही लाल गोस्वामी के मकान में आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश किवाड़ तोड़कर घर के अंदर प्रवेश हुए। जब बदमाशों ने बंद कमरे का गेट तोड़ने का प्रयास किया तो आवाज सुनकर उनका छोटा पुत्र गोपाल कमरा खोलकर बाहर निकला तो बदमाशों ने उसके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।
उसकी चीख सुनकर जब परिवार के अन्य लोग आए तो उनके एक अन्य पुत्र शास्त्री, प्रीतम, गीता को पीट दिया। गीता के कान से जबरन कुंडल छीन लिया, जिससे उनका कान फट गया। जबकि रिश्तेदार शेर सिंह निवासी रेतुइया थाना आमला जिला बदायूं की आंख पर किसी चीज से प्रहार कर दिया। बदमाश घर से 35000 की नकदी, सोने चांदी के जेवर और कपड़े ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। घटना स्थल पर जगह जगह पड़ा खून पड़ा था।
विज्ञापन
दूसरी घटना धुमरी रोड स्थित सुदामा नगर पर रामसेवकके घर पर हुई। बदमाश घर से 5000 की नकदी और 50 ग्राम सोने के जेवर ले गए। मामले की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। इन वारदातों से क्षेत्र में दहशत है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुभाष नगर के मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। सुदामा नगर के मामले में प्राथमिकी दर्ज हो गई है।
इस साल हुई लूट की वारदात
- 29 जनवरी गंजडुडवारा के ग्राम नगला डलू औश्र खरकपुर में दो घरों में पांच ग्रामीणों को गोली मारकर लाखों की लूट
- 10 जून अमांपुर में गैस एजेंसी में घुसकर लाखों लूटे।
- 24 जून गंजडुंडवारा के ग्राम अखतऊ में मासूम सहित तीन को गोली मारकर एक घर में लाखों की लूट
- 22 जुलाई को गंजडुंडवारा के रानी डामर में शिक्षक की हत्या कर लाखों की लूट
- 28 जुलाई अमांपुर के अशोकपुर, मुनिनगर, अल्लीपुर में एक को गोली मारकर कई घरों में लाखों की लूट
- 29 जुलाई अमांपुर के रायपुर सिद्वपुर में लाखों की लूट
4 अगस्त को दिनदहाडे़ दुर्गा कॉलोनी में शिक्षक के पुत्र को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया
- 20 अगस्त को सिढ़पुरा के दहेली बुजुर्ग में एक को गोली मारकर लाखों की लूट की,बदमाशों ने गांव में जमकर फायरिंग भी की
- 24 सितंबर गंजडुंडवारा में तीन गांव में धावा बोलकर दो को गोली मारी, एक को चाकू प्रहार से किया घायल, लाखों की नगदी आभूंषण लूट ले गए
- 17 दिसबंर को सिढ़पुरा में सुभाष नगर में पांच लोगों को घायल कर, लाखों की लूट, इसी दिन सुदामा नगर में भी दिया वारदात को अंजाम
सिढ़पुरा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को मामले के खुलासे के लिए लगाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सभी थाना पुलिस को इस तरह की वारदात रोकने के निर्देश दिए हैं।
- सुनील कुमार, एसपी