{"_id":"5a204cc24f1c1b68678bf149","slug":"91512066242-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बर्स्ट होने से तीन घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बर्स्ट होने से तीन घंटे बिजली गुल
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश
फिरोजाबाद। गुरुवार को सुबह माधौगंज फीडर पर 11 केवी केबल बर्स्ट होने से फीडर से जुड़े क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। तीन घंटे के बाद आपूर्ति सुचारू होने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
माधौगंज फीडर से सुबह करीब 9.30 बजे 11 केवी फीडर से केबल में अचानक आग लग गई। केबल में लगी आग मशीन तक पहुंची तो कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। केबल में आग लगने के कारण मशीन में तेज धमाके के साथ फाल्ट हुआ और केबल भी बर्स्ट हो गई। एसएसओ ने जेई को सूचना दी। जेई ने टीम लगाकर बर्स्ट केबल की मरम्मत शुरु कराई।
इसके बाद भी बिजली आपूर्ति बहाल करने में तीन घंटे से अधिक समय लगा। इधर सुहाग नगर विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्रों में करीब चार घंटे तक बिजली संकट रहा। सुहागनगर में जेड़ाझाल परियोजना के अंतर्गत अंडरग्राउंड पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से जलनिगम ने चार घंटे का शटडाउन मांगा था। जलनिगम की सूचना पर एसडीओ एसएन सिंह ने आसफाबाद स्थित 220 केवी विद्युत उपसंस्थान से दस से एक बजे तक शटडाउन कराया। कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।