फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अभिकर्ता बनवाने को भटकते रहे प्रत्याशी

अभिकर्ता बनवाने को भटकते रहे प्रत्याशी

Wed, 29 Nov 2017 11:07 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
अभिकर्ता बनवाने को भटकते रहे प्रत्याशी
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए अभिकर्ता बनवाने को आरओ व एआरओ की मनमानी सामने आई। उनके जहां मन में आया वे वहां सीट डालकर बैठ गए, जिससे अपने अभिकर्ता बनवाने को प्रत्याशी भटकते रहे। कई आरओ उपस्थित न होने से प्रत्याशी अपने अभिकर्ता तक नहीं बनवा सके।
विज्ञापन


निकाय चुनाव की मतगणना के लिए प्रत्याशियों को अभिकर्ता बनवाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। अभिकर्ता बनानेे की जिम्मेदारी संबंधित आरओ व एआरओ की है। अभिकर्ता बनाने के लिए जनपद की तीनों तहसीलों में व्यवस्था निर्धारित की गई है, लेकिन आरओ, एआरओ नेे अपनी मनमर्जी दिखाई।
विज्ञापन


कासगंज तहसील मुख्यालय पर नगर पालिका कासगंज, नगर पालिका सोरों व नगर पंचायत बिलराम के अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों के अभिकर्ता बनाने की व्यवस्था की गई, लेकिन तहसील मुख्यालय पर मात्र आधा दर्जन आरओ ही बैठै। कुछ आरओ, एआरओ ने नामांकन स्थल श्रीगणेश इंटर कॉलेज में अपनी सीट डाल ली। जबकि कई आरओ दोनों में से किसी भी स्थान पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्रत्याशी काफी परेशान रहे। वे आरओ व एआरओ की तलाश में भटकते रहे। वार्ड सात के सभासद प्रत्याशी सूरज ने बताया कि उनके आरओ दोनों में से किसी भी स्थान पर नहीं मिले। वार्ड 21 के प्रत्याशी विपिन, वार्ड 9 के प्रत्याशी हरी सिंह नेे भी इसी तरह की समस्या बताई।


तहसीलदार एनराम ने बताया कि तहसील के सभाकक्ष में आरओ के बैठने की व्यवस्था की गई है। गुरुवार को सभी आरओ तहसील मुख्यालय पर उपस्थित होकर प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के परिचय पत्र जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed