{"_id":"5a1431894f1c1b3c3d8b8d13","slug":"91511272841-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसाना रोप-वे की बाधाएं दूर, शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसाना रोप-वे की बाधाएं दूर, शुरू होगा निर्माण
Updated Tue, 21 Nov 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
कृष्णा
- फोटो : डैंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बरसाना में राधारानी मंदिर तक पहुुंचने के लिए रोप-वे निर्माण की सारी बाधाएं दूर हो गई हैं। अब जल्द ही निर्माण शुरू होगा। 13 करोड़ की लागत से तैयार होने वाला यह प्रोजेक्ट श्री मंदिर की राह आसान करेगा।
बरसाना में श्रीजी मंदिर तक पहुंचने के लिए रोप-वे के निर्माण का प्रोजेक्ट चार साल पहले तैयार हुआ था। लेकिन इस प्रोजेक्ट की राह में बाधाएं आती रहीं। पेड़ों ने भी रास्ता रोक रखा था। 25 पेड़ बाधा बन रहे थे। इन पेड़ों के काटने की अनुमति नहीं मिल पा रही थी। लेकिन अब पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है। रोप-वे निर्माण के लिए वन विभाग की भूमि भी बीच में आ रही थी। अब इस जमीन को भी लीज पर लिया जा रहा है। 0.9 हेक्टेयर भूमि लीज पर ली जा रही है।
सर्किल रेट के आधार पर लीज रेंट तय हो गया है। तय रेट के आधार पर वन विभाग की जमीन के 24 लाख रुपये प्राधिकरण द्वारा वन विभाग को दिए जाएंगे। इस संबंध में विगत दिनों मुख्य वन संरक्षक और नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार वर्मा द्वारा प्रमुख सचिव वन अनुभाग को लीज रेंट तय करने संबंधी प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव के बाद प्राधिकरण द्वारा वन विभाग को रेंट दे दिया जाएगा। विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी ने बताया कि शासन द्वारा इस संबंध में जो दिशा निर्देश दिए जाएंगे उसी के अनुसार रोप वे काम को आगे बढ़ाया जाएगा।