{"_id":"5a0b30344f1c1b65548bd2d6","slug":"91510682676-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास कट्टा कांच के मोती जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास कट्टा कांच के मोती जब्त
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। वाणिज्य कर विभाग ने सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर से प्राइवेट बस से 50 कट्टा कांच के मोती से भरे हुए पकड़ा, जिसे चोरी छिपे जयपुर ले जाया जा रहा था। जांच के समय मौके पर कोई बिल नहीं मिला। विभाग ने पूरा सामान जब्त कर लिया।
वाणिज्य कर विभाग द्वारा मंगलवार को तड़के चार बजे बाइपास पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। असिस्टेंट कमिश्नर सचल नृपेंद्र सिंह सेंगर, वाणिज्य कर अधिकारी कृष्ण मुरारी मिश्रा द्वारा रात में हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कराई गई, जिससे यह पता चल सके कि कोई बिना टैक्स अदा किए माल बाहर तो नहीं ले जा रहा। वाणिज्य विभाग के अफसर सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर पर पहुंचे।
वहां यादव ट्रांसपोर्ट के सामने एक प्राइवेट बस खड़ी मिली, जो जालौन से जयपुर जा रही थी। बस को चेक किया तो अंदर 50 बोरियों में कांच के मोती भरे पाए गए। अफसरों ने सामान किसका यह जानने का प्रयास किया लेकिन कोई सामने नहीं आया। अफसरों द्वारा की गई जांच में ट्रांसपोर्ट की बिल्टी तो मिली लेकिन सामान का कोई बिल नहीं था।
विज्ञापन
अत: वाणिज्य कर विभाग के अफसरों ने पूरा सामान जब्त कर लिया। वाणिज्य कर के असिस्टेंट कमिश्नर नृपेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि प्राइवेट बस से 50 बोरी कांच के मोती जब्त किए हैं। माल स्वामी उपस्थित होने के बाद पता चलेगा कि कितना माल है तथा इसकी कितनी कीमत है।