{"_id":"59fdfdb74f1c1bd0538bb342","slug":"91509817783-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ककोड़ा मेले में श्रद्धालुओं ने उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ककोड़ा मेले में श्रद्धालुओं ने उठाया लुत्फ
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
कासगंज के ककोड़ा गंगाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान करते श्रद्घालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कार्तिक पूर्णिमा पर ककोड़ा मेले में श्रद्धालुओं की धूम नजर आए। श्रद्धालुओं ने मेले का आनंद उठाया। लाखों शहरी और ग्रामीण अंचलों के लोग मेले में पहुंचे। मेले के लिए कासगंज और बदायूं जिला प्रशासन की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं।
कार्तिक पूर्णिमा शनिवार को मेले अपने पूरे परवाज में नजर आया। मेले में सुदूर क्षेत्रों के लोग पहुंचे। पूरे दिन मेले में जबरदस्त भीड़ रही। गंगा घाटों से लेकर मेला परिसर में लोग मनोरंजक खेल तमाशों का आनंद ले रहे थे।
जगह-जगह मदारी खेल तमाशे दिखा रहे थे। खजला, जलेबी, हलवा, मराठा सहित अन्य खाद्य पदार्थों का लुत्फ लेने के लिए भी लोगों में उत्सुकता नजर आई। मेला परिसर के अलावा तंबुओं के शहर में अपने अपने अंदाज में आने की व्यवस्था श्रद्धालुओं ने की थी। कासगंज और बदांयू के प्रशासनिक अधिकारी भी मेले में पहुंचे।
विज्ञापन
गंगा की भव्य आरती बनी आकर्षण का केंद्र
कासगंज। शनिवार सायं ककोड़ा मेले में गंगा घाट को विशेष बड़े बड़े दीपकों से गंगा की भव्य आरती की गई। यह आरती बनारस से आए पुरोहितों ने की। आरती लेने के लिए हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे। आरती के भव्य नजारे में हिस्सा लेकर लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं गंगा में दीपदान भी किया।
मेले में रहे कड़े सुरक्षा के इंतजाम
कासगंज। ककोड़ा मेले के स्नान पर्व के मद्देनजर कासगंज और बदायूं पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बाहरी थानों का पुलिस बल तैनात किया गया। पीएसी के अलावा पीएसी की फ्लड यूनिट भी तैनात की गई है। पीएसी की फ्लड यूनिट गंगा स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की मोटर वोट से निगरानी करती रही। घुड़सवार पुलिस के जत्थे भी मेले में निगरानी के लिए लगाए गए।